15 अगस्त को लॉन्च होगी Ola की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, प्रोडक्शन के लिए तैयार दिखी

Ola Electric Bike Teased: ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का नया टीजर जारी कर दिया है। इसमें ये ई-बाइक प्रोडक्शन के लिए तैयार नजर आई है और ये अब तय हो गया है कि 15 अगस्त 2024 को इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Ola Electric Bike का नया टीजर
  • 15 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी
  • भाविश अग्रवाल ने दिखाई ये बाइक

Ola Electric Bike Teased: ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में पहले से इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ मार्केट पर दबदबा बना लिया है। अब कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी एंट्री करने वाली है। 15 अगस्त को कंपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने वाली है जिसका नया टीजर ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने जारी किया है। ये प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही है और ये फोटो ओला की आरएंडडी एंड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से पोस्ट की गई है। इस फोटो के साथ ओला ये भी दिखाना चाह रही है कि पिछले स्वतंत्रता दिवस पर दिखाई गई इलेक्ट्रिक बाइक अब भारत में लॉन्च के लिए तैयार है।

New Ola Electric Bike Teased

Ola Electric Bike का नया टीजर ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने जारी किया है

दमदार बैटरी पैक मिलेगा

भाविश ने जो फोटो जारी की है वो दमदार बैटरी पैक से लोडेड है, ये बैटरी काफी बड़े साइज की दिख रही है, खासतौर पर ओला इलेक्ट्रिक बाइक्स के मुकाबले तो काफी बड़ी है। इसके साथ-साथ स्प्रॉकेट चेन भी यहां देखने को मिली है। यही मैकेनिज्म हमें अल्ट्रावॉयलेट के एफ77 माक 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिली है। अल्ट्रावॉयलेट की ये इलेक्ट्रिक बाइक देखने में बहुत खूबसूरत है, ऐसे में ओला की ये ई-बाइक भी काफी खूबसूरत हो सकती है। ध्यान से फोटो को देखें तो सीट भी नजर आएगी, यानी ये बाइक प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार है।

End of Feed