ऑटो न्यूज़

Lamborghini Urus SE भारत में हुई लॉन्च, कीमत देख समझ जाएंगे 'हमसे ना हो पाएगा'

Lamborghini Urus SE India Launch: लैंबॉर्गिनी ने भारतीय मार्केट में उरुस एसई एसयूवी नए हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च कर दी है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 4.57 करोड़ रुपये है। लैंबॉर्गिनी उरुस एसई के साथ ट्विन टर्बो 3996 सीसी का वी8 इंजन मिला है जो प्लग इन हाइब्रिड तकनीक वाला है।

Image

इस कार के साथ सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लैंबॉर्गिनी उरुस एसई भारत में लॉन्च
  • 4.57 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • एसयूवी को मिला नया हाइब्रिड इंजन

Lamborghini Urus SE India Launch: लैंबॉर्गिनी ने भारतीय मार्केट में नई उरुस एसई एसयूवी लॉन्च कर दी है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 4.57 करोड़ रुपये रखी गई है जो किसी भी कस्टमाइजेशन के बिना है। इस कार के साथ सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है। लैंबॉर्गिनी उरुस एसई के साथ ट्विन टर्बो 3996 सीसी का वी8 इंजन मिला है जो प्लग इन हाइब्रिड तकनीक वाला है और 25.9 किलोवाट-आर बैटरी पैक से लोडेड है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर दिया है और ये 778 बीएचपी ताकत और 800 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

तेज रफ्तार इंजन मिला

लैंबॉर्गिनी का दावा है कि पिछले मॉडल के मुकाबले हाइब्रिड इंजन बहुत बेहर और स्मूद है। ये हाई परफॉर्मेंस इंजन है जो सिर्फ 3.4 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 312 किमी/घंटा है। ये ईको फ्रेंडली कार है और इसकी हाइब्रिड तकनीक स्पोर्ट्स एसयूवी को और भी पावरफुल बनाती है। बाकी उरुस मॉडल्स की तुलना में उरुस एसई 80 प्रतिशत तक कम प्रदूषण फैलाती है। बता दें कि इस एसयूवी को सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर 60 किमी तक चलाया जा सकता है।

शानदार लुक और फीचर्स

लैंबॉर्गिनी उरुस एसई को शानदार स्टाइल और डिजाइन दिया गया है जिससे ये कार बहुत खूबसूरत नजर आती है। इसके साथ मेट्रिक्स एलईडी तकनीक और रैपअराउंड डीआरएल दिए गए हैं। एसयूवी को अपडेटेड बंपर, ग्रिल और रियर डिफ्यूजर मिले हैं, वहीं 21 इंच के पहिये भी कार को मिले हैं। फीचर्स की बात करें तो नई डिजाइन के एसी वेंट्स, अपडेटेड मटेरियल, नए पैनल और डैशबोर्ड कवरिंग मिली है। इसके अलावा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी कार को मिला है जो लैंबॉर्गिनी की नई रेवुएल्टो के साथ दिया गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article