ऑटो न्यूज़

Ola Electric Bike: 75,000 रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च हुई ओला इलेक्ट्रिक बाइक, जान लीजिये इसके खास फीचर्स

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की सफलता को देखते हुए ही ओला ने भारत में इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करने की योजना बनाई। काफी लंबे समय से लोग ओला की इलेक्ट्रिक बाइक का इन्तजार कर रहे थे। आज आखिरकार इन्तजार खत्म हुआ और ओला ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है। आइये जानते हैं इस बाइक के खास फीचर्स के बारे में।

Image

भारत में लॉन्च हुई ओला इलेक्ट्रिक बाइक, जान लीजिये इसके खास फीचर्स

Photo : BCCL

Ola Electric Bike: ओला ने साल 2021 में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में काफी पसंद किया जाने लगा और अब यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में भी शामिल है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की सफलता को देखकर ओला ने भारत में इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने का फैसला किया और कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने की घोषणा के बाद से ही लोग इस बाइक के लॉन्च को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। अब हाल ही में लोगों का इन्तजार ख़त्म करते हुए ओला ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है।

कितने वेरिएंट?

ओला ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है। ओला ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक की सीरीज को रोडस्टर नाम दिया है और इसके 3 वेरिएन्ट्स को रोडस्टर, रोडस्टर X और रोडस्टर प्रो नाम दिया है। इस बाइक को 75,000 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है और बाइक के टॉप मॉडल की कीमत 2,29,000 रुपये है। रोडस्टर X में 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh की बैटरी चुनने का ऑप्शन है। दूसरी तरफ बाइक के टॉप मॉडल, रोडस्टर प्रो, में आपको 16 kWh की बैटरी मिलती है।

रेंज और अन्य फीचर्स

रोडस्टर X एंट्री लेवल बाइक है और यह आपको एक चार्ज में 200 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसके बाद रोडस्टर मॉडल है जो आपको एक चार्ज में 248 किलोमीटर की रेंज देता है और इसके बाद रोडस्टर प्रो मॉडल है जो आपको 579 किलोमीटर की रेंज देती है। बाइक में TFT LCD स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USD फॉर्क, और ओला मैप नैविगेशन जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article