भारत के लिए ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ वाला समय... जानें किस बात पर ये बोले SEMI प्रमुख

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 7, 2023, 06:38 PM IST

सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट एंड मटेरियल इंटरनेशनल यानी SEMI के प्रमुख Ajit Manocha ने कहा कि भारत के पास इस सेक्टर में सफल होने के लिए सभी जरूरी चीजें हैं। ये भारत के लिए अभी नहीं, तो कभी नहीं वाला समय है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ये अभी नहीं, तो कभी नहीं वाला समय
  • सेमी प्रमुख बोले सफलता के लिए सक्षम
  • 76,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना

Semiconductor Chin In India: भारत के पास वह सब कुछ है, जो सेमीकंडक्टर उद्योग में सफल होने के लिए जरूरी है, लेकिन उसे अब भी अपनी विश्वसनीयता कायम करने की जरूरत है। सेमीकंडक्टर उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष समूह सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट एंड मैटिरियल्स इंटरनेशनल (सेमी) के प्रमुख अजित मनोचा ने यह राय जताई है। सेमी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोचा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि डेढ़ साल पहले भारत इस क्षेत्र में ‘शून्य’ था। वहीं 2024 तक भारत में 100 सेमीकंडक्टर डिजाइन स्टार्टअप होंगे।

Semiconductor Cips In India

2024 तक भारत में 100 सेमीकंडक्टर डिजाइन स्टार्टअप होंगे - Ajit Manocha

End of Feed