Kia Sonet: भारत में SUVs बहुत ही तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही हैं। कारों की बिक्री की बात करें तो मार्च 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली Wagon-R को पीछे छोड़ते हुए टाटा पंच पहले नंबर पर आ गई। इससे पता चलता है कि भारतीय कार मार्केट में अब SUVs का बोलबाला है। जब भी बात SUVs की होती है तो हमारे दिमाग में टाटा, टोयोटा, महिंद्रा और मारुती जैसी कंपनियों का ही नाम आता है। लेकिन कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ की मिड-साइज SUV सोनेट ने कमाल कर दिखाया है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिक्री के मामले में पिछले 4 सालों के दौरान सोनेट ने 4 लाख का आंकड़ा पार कर दिया है।
किआ सोनेट ने कर दिया कमाल
