Nissan Tekton भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 10.49 लाख; चेक करें दमदार फीचर्स

Nissan ने अपने ग्राहकों के लिए मिड-साइज SUV सेगमेंट में नई Nissan Tekton को पेश कर दिया है। इस एसयूवी का ग्राहक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Nissan India ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी नई Nissan Tekton को लॉन्च कर दिया है। यह नई SUV कंपनी की फ्लैगशिप Nissan Patrol से इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ लाई गई है। Nissan Tekton का मुकाबला Tata Sierra, Renault Duster, Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Victoris, Toyota Urban Cruiser Hyryder समेत इस सेगमेंट की दूसरी एसयूवी से होगा।

Nissan Tekton

Nissan Tekton भारत में लॉन्च

Nissan Tekton की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। कंपनी ने घोषणा की है कि इस SUV की डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू होगी । Nissan का दावा है कि भारत में किसी नए मॉडल की लॉन्चिंग के बाद इतनी कम अवधि में डिलीवरी शुरू करना कंपनी का अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है।

End of Feed