ऑटो न्यूज़

भारत में आ रही है निसान की ये 7 सीटर SUV, ADAS से लेकर सनरूफ तक सब मिलेगा

निसान जल्द ही भारत में अपनी नई SUV लॉन्च कर सकती है। इस कार का नाम X-ट्रेल है और यह 5 सीटर के साथ-साथ 7 सीटर सेटअप में भी आती है। हाल ही में कंपनी ने इस कार का एक टीजर भी जारी किया है। कार में सेफ्टी के लिए ADAS फीचर्स, कम्फर्ट के लिए एडवांस्ड फीचर्स और 1.5 लीटर का दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन भी देखने को मिल सकता है।

Image

भारत में आ रही है निसान की ये 7 सीटर SUV, ADAS से लेकर सनरूफ तक सब मिलेगा

Photo : Times Now Digital

Nissan X Trail: भारतीय मार्केट दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मार्केट है और फिलहाल इस मार्केट को SUVs को खूब पसंद आ रही हैं। लोग जमकर SUV कारें खरीद रहे हैं और इसे देखते हुए कार निर्माता कंपनियां और अधिक दमदार और आकर्षक विकल्प भी पेश कर रही हैं। कार निर्माता कंपनी निसान जल्द ही भारत में अपनी जंबो SUV को लॉन्च कर सकती है जिसका नाम ‘एक्स ट्रेल’ (Nissan X Trail) है। यह SUV 5 सीटर के साथ-साथ 7 सीटर ऑप्शन में भी उपलब्ध करवाई जा सकती है। हाल ही में कंपनी ने इस कार का एक टीजर जारी किया है जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि अगले महीने इस कार को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आइये जानते हैं इसके खास फीचर्स के बारे में।

निसान X ट्रेल के शानदार फीचर्स

निसान X ट्रेल में आपको 12.3 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कार में 12.3 इंच के साइज का ही ड्राईवर डिस्प्ले भी दिया गया है। इतना ही नहीं, कार में 10.8 इंच का हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) भी दिया गया है। कार में एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, थ्री जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, पनारोमिक सनरूफ जैसे धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

निसान X ट्रेल की ताकत और सेफ्टी

कार के ग्लोबल मॉडल में सेफ्टी के लिए ADAS फीचर्स के साथ-साथ 360 डिग्री कैमरा, लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कण्ट्रोल और 7 एयरबैग्स भी दिए गए हैं। कार में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है जिसे हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया होगा। कार दोनों ही सिस्टम्स में उपलब्ध है। टू व्हील ड्राइव के साथ-साथ यह कार ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन में भी मौजूद है। कार का टू व्हील ड्राइव मॉडल 204 तो ऑल व्हील ड्राइव मॉडल 213 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article