GST कटौती के बाद Nissan Magnite SUV हुई सस्ती, अब 6 लाख से कम कीमत में खरीदें, देखें नई कीमत

बोल्ड एवं स्टाइलिश डिजाइन व रोड प्रजेंस, 20 से ज्यादा फर्स्ट एवं बेस्ट-इन सेगमेंट फीचर्स, 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स नई निसान मैग्नाइट एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबकी पसंद बनाता है।

GST दर में कटौती का लाभ निसान मोटर इंडिया ने अपने ग्राहकों को देने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमत में कमी की है। कीमत में कमी के बाद नई निसान मैग्नाइट विसिया एमटी अब 6 लाख रुपये से कम में उपलब्ध है। इससे भारत की सबसे सुरक्षित एवं किफायती बी-एसयूवी के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है। नई निसान मैग्नाइट एन-कनेक्ट सीवीटी और नई निसान मैग्नाइट कुरो स्पेशल एडिशन सीवीटी वैरिएंट्स की कीमत भी अब 10 लाख रुपये से कम हो गई है। इससे आकर्षक कीमत पर एडवांस्ड फीचर्स एवं प्रीमियम की चाहत रखने वाले ग्राहकों को बेहतर मूल्य मिलेगा।

निसान मैग्नाइट

निसान मैग्नाइट (Nissan)

नई Nissan Magnite की संशोधित कीमतें

वेरिएंट नामप्री-GST कीमत (₹)पोस्ट-GST कीमत (₹)
MT Visia6,14,0005,61,600
MT Visia+ 6,64,000 6,07,400
MT Kuro Edition 8,30,500 7,59,600
EZ-Shift Visia6,74,500 6,16,900
EZ-Shift Tekna+ 9,82,000 8,98,200
Turbo MT N-Connecta9,38,000 8,57,900
Turbo X-Tronic CVT Tekna+ 11,76,000 10,75,600

टॉप एंड वैरिएंट्स की भी कीमत कम हुई

इन वैरिएंट्स के अलावा टॉप एंड वैरिएंट्स – नई निसान मैग्नाइट सीवीटी टेक्ना और सीवीटी टेक्ना+ की कीमत में भी अब क्रमश: 97,300 रुपये और 1,00,400 रुपये की कमी आएगी। जीएसटी दरों में कटौती के साथ नई निसान मैग्नाइट के लिए सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट भी 3,000 रुपये की अतिरिक्त बचत के साथ अब 71,999 रुपये की ज्यादा आकर्षक कीमत में मिल सकेगी। सरकार द्वारा प्रमाणित वेंडर मोटोजेन द्वारा विकसित एवं क्वालिटी एश्योर्ड होमोलोगेटेड किट को सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन करते हुए ऑथराइज्ड फिटमेंट सेंटर में इंस्टॉल किया जाता है। इसके साथ कंपोनेंट्स पर 3 लाख किलोमीटर/ 1 साल की वारंटी मिलती है। यह किट 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वैरिएंट के अनुकूल है। मैग्नाइट सीएनजी में भी 336 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट में बेस्ट है। इससे ग्राहकों को कोई समझौता किए बिना ही दक्षता और व्यावहारिकता, दोनों का आनंद मिलेगा।

End of Feed