भारत में सबसे सस्ती 7-सीटर Nissan Gravite 21 जनवरी को होगी पेश, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Nissan India भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए नई 7-सीटर MPV, Gravite लाने जा रही है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह सब-4 मीटर सेगमेंट की MPV 21 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से पेश होगी। कार का मार्केट में लॉन्च मार्च 2026 में होने की संभावना है।

जापानी वाहन निर्माता Nissan India जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर MPV – Gravite को आधिकारिक रूप से पेश करने जा रही है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि यह सब-4 मीटर सेगमेंट की MPV 21 जनवरी 2026 को भारत में पेश की जा रही है, जबकि कार का मार्केट लॉन्च मार्च 2026 में होने की उम्मीद है। Gravite को एक बजट-फ्रेंडली मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। यह कार मूल रूप से Renault Triber पर आधारित है। यह कार उन ग्राहकों की पहली पसंद बन सकती है, जो खासकर थ्री-रो फैमिली कार खरीदना चाह रहे हैं।

Nissan India

Nissan Gravite compact MPV (Photo : nissan)

डिजाइन और एक्सटीरियर

CMF-A प्लेटफॉर्म पर आधारित Nissan Gravite में रिडिजाइन्ड ग्रिल मिलेगा, जिसमें इनवर्टेड L-शेप्ड DRLs इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा, नए अलॉय व्हील, स्पोर्टी बंपर और रियर में ‘Gravite’ बैजिंग इसे खास पहचान प्रदान करते हैं। हालांकि कुछ एलिमेंट्स जैसे हेडलैंप और रूफ रेल Renault Triber जैसे ही रखे गए हैं।

End of Feed