महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए नई Mahindra XUV 7XO SUV को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। कीमत की बात करें तो XUV 7XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पेट्रोल रेंज के लिए लगभग 13.66 लाख रुपए रखी गई है। वहीं, डीजल वेरिएंट की कीमत लगभग 14.96 लाख से शुरू होती है। कंपनी की यह कार महिंद्रा के पॉपुलर मॉडल XUV700 का अपडेटेड और अधिक प्रीमियम वर्जन है। नई गाड़ी एक रिवाइज्ड डिजाइन, रिफ्रेश इंटीरियर और नए फीचर्स के साथ लाई गई है।
डिजाइन और टेक्नोलॉजी
XUV 7XO में इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ओर से कई महत्वपूर्ण और बड़े बदलाव किए गए हैं। एक्सटीरियर डिजाइन में रिडिजाइन्ड ग्रिल, बाय-LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, नए डिजाइन वाले फ्रंट और रियर बंपर, XEV 9S से लिए गए LED टेललैंप्स और नए एलॉय व्हील्स शामिल हैं, जो SUV को और अधिक प्रीमियम लुक देते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें नया ल्यूमिना और चेस्टनट ब्राउन इंटीरियर थीम, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन, और ऑप्शनल रियर स्क्रीन जैसी सुविधा दी गई हैं। इसके अलावा इसमें Dolby Atmos के साथ Harman Kardon म्यूजिक सिस्टम, फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड और रियर सन ब्लाइंड्स भी मिलते हैं।
दूसरे फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, AdrenoX कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ADAS शामिल हैं। सुरक्षा के लिए नई SUV में सात एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्टेबिलिटी प्रोग्राम और 5-स्टार BNCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग दी गई है।
इंजन और परफॉर्मेंस
XUV 7XO में XUV700 की सर्टिफाइड पावरट्रेन जारी रखी गई है। विकल्पों में 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk टर्बो-डिजल इंजन हैं, जो क्रमशः 197 hp/380 Nm और लगभग 182 hp/450 Nm तक का प्रदर्शन प्रदान करते हैं। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आते हैं।
महिंद्रा की इस नई SUV में कुल छह वेरिएंट का विकल्प मिलता है, जिनमें AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L शामिल हैं, और ये सभी चार अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं।
