Hyundai का डबल धमाका! नई Creta और i20 की जल्द होगी एंट्री, जानें क्या होगा खास

हुंडई (Hyundai) अपनी सबसे पॉपुलर कारों Creta और i20 के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। नई Creta और नई i20 के 2027 के आसपास भारत में आने की उम्मीद है।

भारतीय ऑटो बाजार में कंपनियां लगातार अपने पॉपुलर मॉडलों को अपडेट कर रही हैं। इसी कड़ी में दक्षिण कोरियाई कंपनी Hyundai अपने ग्राहकों के लिए अपनी दो पॉपुलर कारों न्यू जेनरेशन Hyundai Creta और Hyundai i20 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों मॉडलों को पूरी तरह नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और अपडेटेड तकनीक के साथ पेश किया जाएगा।

Hyundai

न्यू जेनरेशन Hyundai Creta और Hyundai i20 (Photo: Hyundai)

नए जेनरेशन मॉडल टेस्टिंग फेज में

Hyundai Creta और Hyundai i20 के नए जेनरेशन मॉडल फिलहाल टेस्टिंग फेज में हैं। इन्हें विदेशों में टेस्टिंग के दौरान भारी कैमुफ्लाज के साथ देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि इनका डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग हो सकता है।

End of Feed