ऑटो न्यूज़

Yezdi Roadster Red Wolf Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

रोडस्टर स्टाइलिंग के साथ इसमें स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, बॉबर-स्टाइल टेल सेक्शन और चौड़ा रियर टायर हगर मिलता है। कंपनी ने ब्राउन कलर की रिच सीट दी है, जिसे सोलो सीट या पिलियन सीट के विकल्प के साथ मॉड्यूलर सेटअप में चुना जा सकता है।

Image

Yezdi Roadster Red Wolf Edition

Classic Legends ने भारतीय बाजार में रोडस्टर का नया स्पेशल एडिशन पेश किया है। ‘रेड वुल्फ’ नाम से लॉन्च की गई इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये रखी गई है। यह एडिशन स्टैंडर्ड रोडस्टर पर आधारित है, लेकिन इसमें खास कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। डिजाइन में 1970 के दशक की Yezdi बाइक्स से प्रेरित है, जबकि मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है।

1970s से प्रेरित डिजाइन और नया लुक

रेड वुल्फ एडिशन में डीप-ग्लॉस रेड पेंट स्कीम दी गई है, जो इसे क्लासिक अपील देती है। एग्जॉस्ट, इंजन और हैंडलबार पर क्रोम फिनिश बाइक की प्रीमियम फील को और बढ़ाती है। रोडस्टर स्टाइलिंग के साथ इसमें स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, बॉबर-स्टाइल टेल सेक्शन और चौड़ा रियर टायर हगर मिलता है। कंपनी ने ब्राउन कलर की रिच सीट दी है, जिसे सोलो सीट या पिलियन सीट के विकल्प के साथ मॉड्यूलर सेटअप में चुना जा सकता है। ब्रांड का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे चौड़ा रियर टायर ऑफर करती है।

334cc इंजन और दमदार परफॉर्मेंस

इस स्पेशल एडिशन में वही 334cc Alpha2 लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल में मिलता है। यह इंजन 29 hp की पावर और 29.8 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे 320 मिमी डिस्क और पीछे 240 मिमी डिस्क दी गई है, साथ में डुअल-चैनल ABS सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

टूरिंग के लिए बेहतर सेटअप

Yezdi Roadster Red Wolf में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिसके साथ कंपनी 350 किमी से ज्यादा की राइडिंग रेंज का दावा करती है। सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक माने जाते हैं। सीट की ऊंचाई 795 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 171 मिमी है। साथ ही, सेंटर-फॉरवर्ड फुटपेग्स राइडर को ज्यादा रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन देते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article