ऑटो न्यूज़

आ गई नई TVS रोनिन, जानें अपडेटेड मॉडल में क्या है नया और खास

हाल ही में TVS ने भारत में अपनी क्रूजर बाइक रोनिन का 2025 वाला नया मॉडल लॉन्च किया है। इसे 1.35 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। TVS रोनिन 2025 में प्रमुख रूप से कलर आधारित बदलाव किये गए हैं लेकिन इन बदलावों के साथ ही बाइक में आपको एक अन्य बदलाव भी देखने को मिलता है।

Image

आ गई नई TVS रोनिन, जानें अपडेटेड मॉडल में क्या है नया और खास

Photo : BCCL

TVS Ronin 2025: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है जो तेजी से और भी बड़ी हो रही है। भारतीय दोपहिया वाहन मार्केट में TVS की बाइक्स और स्कूटर्स को काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में TVS ने भारत में अपनी क्रूजर बाइक रोनिन का 2025 वाला नया मॉडल लॉन्च किया है। इसे 1.35 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइये जानते हैं कि नई TVS रोनिन में क्या कुछ नए और खास फीचर्स देखने को मिलते हैं।

ड्यूल चैनल ABS

TVS रोनिन 2025 में प्रमुख रूप से कलर आधारित बदलाव किये गए हैं लेकिन इन बदलावों के साथ ही बाइक में आपको एक अन्य बदलाव भी देखने को मिलता है। यह बदलाव ड्यूल चैनल ABS है जो अब मिड स्पेक वेरिएंट में भी ऑफर किया जाएगा। पहले ड्यूल चैनल ABS सिर्फ बाइक के टॉप मॉडल में ऑफर किया जाता था लेकिन अब यह बाइक के मिड-स्पेक वेरिएंट में भी ऑफर किया जाएगा।

और क्या है नया?

डिजाइन के मामले में TVS रोनिन में किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। नई TVS रोनिन बाइक को ग्लेशियर सिल्वर और चारकोल एंबर नामक दो नए कलर ऑप्शन्स के साथ ऑफर किया जाएगा। बाइक के फीचर्स की बात करें तो इनमें भी कुछ नया देखने को नहीं मिलता है। बाइक में अभी भी राउंड LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है। अब टॉप मॉडल और मिड-स्पेक मॉडल में सिर्फ कुछ ही फीचर्स का अंतर है। TVS रोनिन के टॉप मॉडल में आपको एडजस्टेबल लीवर्स और कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं जो मिड स्पेक वेरिएंट में ऑफर नहीं किये जाते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article