लो आ गई सभी SUVs की मम्मी... भारत में लॉन्च हुई नई Toyota Innova Hycross

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 28, 2022, 02:35 PM IST

Toyota ने भारत में आ नई Innova Hycross लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू होकर 28.87 लाख रुपये तक जाती है. ये पहली बार है जब Toyota ने Innova MPV के साथ Hybrid Engine दिया है.

KEY HIGHLIGHTS
  • नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस लॉन्च
  • शुरुआती कीमत 18.30 लाख रुपये
  • हाइब्रिड इंजन के साथ आई एमपीवी

New Toyota Innova Hycross: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने भारतीय मार्केट में नई इनोवा हाइक्रॉस लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18.30 लाख रुपये है. टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 28.97 लाख रुपये है. स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 19.20 लाख रुपये तक जाती है, वहीं हाइब्रिड वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 24.01 लाख रुपये से शुरू होती है. ये पहली बार है जब नई जनरेशन इनोवा के साथ कंपनी ने हाइब्रिड इंजन दिया है, इसके अलावा एमपीवी के साथ टोयोटा ने डीजल इंजन का विकल्प ही नहीं दिया है. धाकड़ लुक वाली नई इनोवा हाइक्रॉस को आरामदायक केबिन के साथ हाइटेक फीचर्स मिले हैं.

Toyota Innova Hycross MPV

ाइब्रि वेिएं ्सशोरू कीम 24.01 ुपय ोत .

जनवरी 2023 से शुरू होगी डिलीवरी

टोयोटा ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और जनवरी 2023 से ये कार ग्राहकों को मिलनी शुरू हो जाएगी. नई एमपीवी को दो पेट्रोल और 3 हाइब्रिड वेरिएंट्स में पेश किया गया है. स्टाइल और डिजाइन के मामले में ये जोरदार गाड़ी है जिसके अगले हिस्से में चौड़ी ग्रिल और इसके दोनों ओर एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल दिए गए हैं. अगले-पिछले हिस्से में दमदार बंपर्स दिए गए हैं जो चौड़े इंटेक्स के साथ आए हैं. इनोवा हाइक्रॉस को झुकती हुई छत दी गई है जो इसे ठेठ एमपीवी वाला लुक देती है.

End of Feed