Tata Nexon iCNG सितंबर में होगी लॉन्च, बनेगी भारत की पहली टर्बो CNG SUV

New Tata Nexon iCNG: टाटा मोटर्स सितंबर 2024 में नई नैक्सॉन iCNG लॉन्च करने वाली है। ताजा जानकारी के अनुसार नैक्सॉन iCNG को दो गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे जिनमें 5-स्पीड मैनुअल के अलावा नया एएमटी गियरबॉक्स भी दिया जाएगा। ये भी बताया गया है कि ये भारत की पहली टर्बो सीएनजी एसयूवी बनने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द लॉन्च होगी टाटा नैक्सॉन iCNG
  • iCNG में मिलेंगे 2 गियरबॉक्स विकल्प
  • सितंबर 2024 में लॉन्च होगी नई SUV

New Tata Nexon iCNG: टाटा मोटर्स संभवतः सितंबर 2024 में नई नैक्सॉन iCNG भारत में लॉन्च करने वाली है। ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर इस एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट की बहुत सी जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। ताजा जानकारी के अनुसार नैक्सॉन iCNG को दो गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे जिनमें 5-स्पीड मैनुअल के अलावा नया एएमटी गियरबॉक्स भी दिया जाएगा। ये भी बताया गया है कि ये भारत की पहली टर्बो सीएनजी एसयूवी बनने वाली है। नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी पर सीएनजी वेरिएंट आधारित है। ये एसयूवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें सीएनजी फिटमेंट के लिए इंजन में जरूरी बदलाव किए गए हैं।

New Tata Nexon iCNG

ये भारत की पहली टर्बो सीएनजी एसयूवी बनने वाली है

डुअल सिलेंडर सीएनजी सेटअप

टाटा नैक्सॉन सीएनजी के साथ भारत का पहला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो सीएनजी से चलता है। इसके अलावा नई कार को बहुत से नए फीचर्स भी दिए गए हैं। टाटा ने नई नैक्सॉन iCNG के साथ हालिया कारों की तर्ज पर डुअल-सिलेंडर सीएनजी सेटअप दिया है जिसकी क्षमता कुल 60 लीटर है। यानी आप एक बार एसयूवी को फुल टैंक कराने पर लंबी दूरी तय कर सकेंगे। इसके अलावा सीएनजी कारों की सबसे बड़ी समस्या यानी बूट स्पेस ना मिलने का भी यहां हल निकल आया है। एसयूवी के साथ 230 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

End of Feed