ऑटो न्यूज़

2024 Hero Glamour 125 भारत में हुई लॉन्च, जानें कितनी बदल गई ये किफायती बाइक

2024 Hero Glamour 125 Launched In India: हीरो मोटोकॉर्प ने ग्लैमर 125 का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। 2024 ग्लैमर की एक्सशोरूम कीमत 83,598 रुपये है, वहीं डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए आपको 87,598 रुपये खर्च करने होंगे। नए रंग की मोटरसाइकिल इसके बाकी रंगों की तुलना में 1,000 रुपये ज्यादा है।

Image

इसके ड्रम ब्रेक वाले वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 83,598 रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 हीरो ग्लैमर 125 हुई लॉन्च
  • 83,598 रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • मामूली बदलावों के साथ लॉन्च

2024 Hero Glamour 125 Launched In India: हीरो मोटोकॉर्प ने अपडेटेड ग्लैमर 125 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च कर दी है जिसे कॉस्मैटिक बदलाव दिए गए हैं। कंपनी ने 2024 ग्लैमर को नए ब्लैक मेटेलिक सिल्वर कलर में पेश किया है। इसके ड्रम ब्रेक वाले वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 83,598 रुपये है, वहीं डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए आपको 87,598 रुपये खर्च करने होंगे। नए रंग की मोटरसाइकिल इसके बाकी रंगों की तुलना में 1,000 रुपये ज्यादा है, बाकी के रंग कैंडी ब्लेजिंग रेड, टेक्नो ब्लू-ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड ब्लैक हैं।

ज्यादा नहीं बदली मोटरसाइकिल

हीरो ने 2024 ग्लैमर में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं और नए रंग के अलावा मोटा-मोटी ये बाइक पहले जैसी ही है। ये पहले की तरह किफायती और छरहरी कद-काठी वाली बाइक है। इसके फ्रंट काउल और फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स भी पुराने ही हैं, हालांकि नया रंग मिलने से लुक बदल गया है।

किन फीचर्स से लोडेड है ग्लैमर

नई हीरो ग्लैमर के साथ सभी फीचर्स पुराने मॉडल से लिए गए हैं। इन फीचर्स में एलईडी लाइटिंग, हेजार्ड लैंप्स, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फोन चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को हीरो का आइ3एस सिस्टम भी दिया है ट्रैफिक की दशा में खड़ी बाइक को अपने-आप बंद कर काफी सारा पेट्रोल बचाता है।

कितना दमदार है बाइक का इंजन

हीरो मोटोकॉर्प ने नई ग्लैमर में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। ये बाइक पहले जैसे 125 सीसी इंजन के साथ आई है जो 10.68 बीएचपी ताकत और 10.6 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और बहुत किफायती श्रेणी में आता है। बाइक के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में डुअल शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article