ऑटो न्यूज़

जल्द आ रहा नया सुजुकी बर्गमैन स्कूटर, टेस्टिंग में नजर आये ये धांसू फीचर्स

नए सुजुकी बर्गमैन स्कूटर में बहुत कुछ नया देखने को मिल सकता है। नए स्कूटर के डिजाइन में भी बहुत कुछ नया होगा और माना जा रहा है कि इसमें भी वैसे ही बदलाव देखने को मिलेंगे जैसे सुजुकी ने अपने नए एक्सेस 125 स्कूटर में ऑफर किये हैं। टेस्टिंग के दौरान नजर आये मॉडल की ब्रेक लाइट बहुत हद तक एवनिस स्कूटर जैसी है।

Image

जल्द आ रहा नया सुजुकी बर्गमैन स्कूटर

Photo : Times Now Digital

New Suzuki Burgman: जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी, सुजुकी, की बाइक्स और स्कूटर्स को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। सुजुकी का बर्गमैन बेहद स्टाइलिश और स्पोर्टी स्कूटर है और नौजवानों को अक्सर यह काफी पसंद आता है। अब हाल ही में सुजुकी बर्गमैन स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं कि नए सुजुकी बर्गमैन में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

सुजुकी बर्गमैन में क्या होगा नया?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए सुजुकी बर्गमैन स्कूटर में बहुत कुछ नया देखने को मिल सकता है। नए स्कूटर के डिजाइन में भी बहुत कुछ नया होगा और माना जा रहा है कि इसमें भी वैसे ही बदलाव देखने को मिलेंगे जैसे सुजुकी ने अपने नए एक्सेस 125 स्कूटर में ऑफर किये हैं। टेस्टिंग के दौरान नजर आये मॉडल की ब्रेक लाइट बहुत हद तक एवनिस स्कूटर जैसी है लेकिन इस स्कूटर में वही डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो बर्गमैन के मौजूदा मॉडल में ऑफर किया जाता है।

नए बर्गमैन में इंजन भी होगा नया?

टेस्टिंग के दौरान नजर आये सुजुकी बर्गमैन स्कूटर की पावरट्रेन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। टेस्टिंग वाले मॉडल में साइलेंसर के आस-पास नया मफलर नजर आया है। यह साइलेंसर सेटअप सुजुकी के नए एक्सेस 125 स्कूटर में भी देखने को मिला था। आपको बता दें कि जब नया सुजुकी एक्सेस स्कूटर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया था उसके काफी समय बाद इसे लॉन्च किया गया था। इसीलिए यह भी माना जा रहा है कि नया बर्गमैन स्कूटर लॉन्च होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article