5-10 लाख के बजट में नई कार लें या पुरानी Car, कौन-सा ऑप्शन होगा फायदे का सौदा

5-10 लाख रुपये का बजट है तो पुरानी छोटी कार ले लेनी चाहिए या सेकेंड हैंड के ऑप्शन पर जाना ठीक होगा। सेकेंड हैंड कार लेते हैं तो कम बजट में बड़े सेगमेंट की कार घर ला सकते हैं।

New Small Car vs Used Big Car: अगर कार खरीदारी के लिए 5-10 लाख रुपये का बजट हो तो जेहन में एक सवाल जरूर आएगा। सवाल यही कि इस बजट में नई गाड़ी खरीद लेनी चाहिए या सेकेंड हैंड कार का ऑप्शन सही रहेगा। सेकेंड हैंड कार लेते हैं तो बड़े सेगमेंट की कार ले सकते हैं। दोनों ही ऑप्शन के फायदे और नुकसान को समझ सकते हैं, ताकि सही फैसला लेने में मदद मिल सके-

New Small Car vs Used Big Car

नई छोटी कार लें या बड़े सेगमेंट की पुरानी कार (Photo: iStock)

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और नए सेफ्टी फीचर्स

5-10 लाख रुपये के बजट में नई कार खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको निर्माता की वारंटी मिलती है। कार पहले किसी और के इस्तेमाल में नहीं रही होती और शुरुआती वर्षों में मेंटेनेंस का खर्च भी अनुमानित रहता है। इसके अलावा, नई कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और नए सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। नई कार के लोन पर ब्याज दर भी आमतौर पर पुरानी कार के मुकाबले कम होती है। इससे EMI और कुल ब्याज का बोझ कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, नई कार खरीदते ही उसकी कीमत में शुरुआती गिरावट आती है।

End of Feed