Royal Enfield Goan Classic 350: रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। अब कंपनी इसका नया मॉडल लॉन्च करने वाली है जिसका नाम गोवन क्लासिक 350 है। इसे 23 नवंबर 2024 को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है जिसका टेस्ट मॉडल नजर आया है। ये रॉयल एनफील्ड की पांचवीं बाइक होगी जिसे जे सीरीज प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, इसे पहली बार मीटियोर 350 के साथ पेश किया गया था। नई रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक 350 देश के ग्राहकों की चहेती क्लासिक 350 पर आधारित है।
अलग है स्टाइल और डिजाइन
रॉयल एनफील्ड की नई गोवन क्लासिक 350 को कुछ अलग स्टाइल और डिजाइन दिया गया है। इसका फ्यूल टैंक, साइड पैनल्स और हेडलैंप क्लासिक 350 वाले ही हैं, लेकिन ऐप हैंडबार और सिंगल सीट अलग हैं। पिछले यात्री के लिए सीट लगाने की व्यवस्था भी मिलेगी। इसके राइडिंग स्टांस को आरामदायक बनाने के लिए बाइक के फुटपैग्स कुछ आगे की ओर मिलेंगे। इसके साथ बड़े साइज का विंडस्क्रीन और कई अन्य पुर्जे बतौर एक्सेसरीज पैकेज मिलेंगे। कंपनी इसे कई सारे भड़कीले रंगों में लॉन्च करने वाली है।
कितनी दमदार होगी बाइक
रॉयल एनफील्ड ने इस मोटरसाइकिल के साथ समान डाउनट्यूब चेसी मिलेगा, लेकिन इसकी सिंगल सीट के लिए सबफ्रेम को कुछ घटा दिया गया है। इसके अलावा बाइक को बॉबर स्टाइल देने के लिए छोटे साइज के स्विंगआर्म भी मिल सकते हैं। इसके साथ रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 वाला 348 सीसी इंजन मिलेगा जो 20.7 बीएचपी ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा और तेजी से बाइक को रफ्तार पर लाता है।
