Revolt RV400 EMI Calculation: रिवोल्ट की इलेक्ट्रिक बाइक आरवी400 की कीमत भले ही 1.25 लाख रुपये है, लेकिन ग्राहक इसे बहुत किफायती ईएमआई पर खरीद सकते हैं। सिर्फ 499 रुपये देकर ना सिर्फ इस बाइक की बुकिंग की जा सकती है, बल्कि 3,999 रुपये मासिक ईएमआई पर आप ये बाइक खरीद भी सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 5,715 रुपये डाउन पेमेंट देना होगा, यानी शुरू में कुल खर्च कुछ 6,200 रुपये के आस-पास होगा और आप महंगे पेट्रोल की टेंशन को अलविदा कह सकते हैं। इसके अलावा ईएमआई भी काफी कम है जो लगभग महीने के पेट्रोल पर खर्च होने वाली रकम जितनी ही होगी।
3,999 रुपये मासिक ईएमआई पर आप ये बाइक खरीद सकते हैं।
ईएमआई नहीं भरने पर बाइक बंद
भारतीय मार्केट में अब इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर ट्रेंड में आ चुके हैं, इसकी बिक्री में भी कई गुना इजाफा दर्ज किया जा रहा है. इसके साथ ही नई-नई तकनीक भी इन इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ पेश की जाने लगी है. इन्हीं में से एक तकनीक ऐसी भी है जिसमें अगर आप ईवी की मासिक किस्त देने से चूक जाते हैं तो कंपनी इसे रिमोट से बाइक बंद कर देगी. ईवी स्टार्टअप रिवोल्ट मोटर्स ने ये फीचर लॉन्च किया है जो अब रतनइंडिया के मालिकाना हक में आता है.
चिप के जरिए होगा काम
कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक्स में एक चिप लगाई है जिसे रिवोल्ट आरवी सीरीज के अंतर्गत बेचा जा रहा है. इसमें अगर आप मंथली इंस्टॉलमेंट देने से चूक जाते हैं तो कम्प्यूटर से आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल बंद कर दिया जाएगा. भारत में ये पहली बार कहा जा रहा है जब एक वाहन बेचने के बाद भी कंपनी का उसपर पूरा अधिकार होगा. हालांकि ये चिप सिर्फ उन बाइक्स में लगाया जाएगा जिन्हें लोन पर खरीदा जाने वाला है.
5,715 रुपये में घर लाएं ईवी
रतनइंडिया की बिजनेस चेयरपर्सन अंजलि रतन ने कहा कि ग्राहक सिर्फ 5,715 रुपये देकर रिवोल्ट की इलेक्ट्रिक बाइक घर ले जा सकते हैं. इसके बाद ई-बाइक की मासिक इंस्टॉलमेंट के रूप में बाकी की कीमत अदा करनी होगी. डिफॉल्टर ग्राहकों के लिए हमारी बाइक्स को एआई और टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत आधुनिक बनाया गया है. रिवोल्ट बाइक्स एक मोबाइल फोन और वॉइस कमांड पर बहुत अच्छी तरह काम करती हैं, ऐसे में जो भी ग्राहक ईएमआई नहीं भरेंगे, वो इलेक्ट्रिक बाइक भी चला नहीं पाएंगे.
