भारत में 26 जनवरी को लॉन्च होगी रेनो डस्टर, जानें कीमत और एक्सक्लूसिव फीचर्स

2026 Renault Duster: वाहन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रेनो नई डस्टर को दमदार इंजन, बेहतरीन फीचर्स और प्रतिस्पर्धी कीमत पर पेश करने में सफल रहती है तो मिड-साइज एसयूवी खंड में प्रतिस्पर्द्धा को दिलचस्प बना सकती है।

2026 Renault Duster: नई जेनरेशन 2026 रेनॉल्ट डस्टर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत में शानदार वापसी करने जा रही है। फ्रेंच कार निर्माता कंपनी ने भारत में लॉन्च से पहले ही नई जेनरेशन SUV को कई बार टीज किया है, जिससे हमें आने वाले मॉडल के डिजाइन की झलक मिली है, और इसकी दमदार क्षमताओं का भी संकेत मिला है। नई-जेनरेशन डस्टर लोकप्रिय SUV नामों में से है जो फिर वापसी कर रही है। 2012 में लॉन्च हुई रेनॉल्ट डस्टर, बंद होने से पहले भारतीय कार खरीदारों के बीच बहुत लोकप्रिय थी। आइए जानते हैं कि नई डस्टर में क्या खास मिलने वाला है। किन गाड़ियों से इसका मुकाबला होगा और कितनी हो सकती है कीमत?

Renault Duster

नई डस्टर

क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों से मुकाबला

नई डस्टर का सीधा मुकाबला क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों से होगा। इस सेगमेंट में हुंदै के क्रेटा और किआ के सेल्टोस मॉडल की संयुक्त रूप से लगभग आधी हिस्सेदारी है। इनके अलावा मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एवं टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसे मॉडलों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। ऐसे में रेनो ने भी डस्टर से काफी उम्मीद लगाई हुई हैं।

End of Feed