ऑटो न्यूज़

एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं ये 5 मोटरसाइकल, कीमत के साथ जानें खासियतें

अगर आपको भी पहाड़ों और सड़कों पर बाइक घुमाने का शौक है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको आपके बजट में अच्छी एडवेंचर बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं। ये बाइक न सिर्फ आपकी अगली ट्रिप के लिए अच्छी हैं बल्कि इनका इंजन और कैपेसिटी भी बेस्ट है।

Best ADventure Bikes

Best ADventure Bikes

पिछले कुछ सालों में भारतीय युवाओं के बीच 'मोटो-टूरिंग' और ऑफ-रोडिंग का जुनून सर चढ़कर बोल रहा है। अब लोग सिर्फ ऑफिस जाने के लिए बाइक नहीं खरीदते, बल्कि पहाड़ों की ऊंचाइयों और कच्चे रास्तों को नापने के लिए दमदार बाइक्स की तलाश करते हैं। यही वजह है कि आज भारतीय बाज़ार में एडवेंचर (ADV) मोटरसाइकिलों की मांग में ज़बरदस्त उछाल आया है। अगर आप भी एडवेंचर बाइक के शौक़ीन हैं तो आइए आज हम आपको 5 बेस्ट एडवेंचर बाइक के बारे में बताते हैं जो आपकी अगली ऑफ-रोड ट्रिप के लिए सही रहेंगी।

क्यों खास होती हैं एडवेंचर बाइक्स?

ये बाइक्स आम मोटरसाइकिलों से काफी अलग होती हैं। इन्हें खास तौर पर 'लॉन्ग-डिस्टेंस ट्रेवल' और 'ऑफ-रोडिंग' को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इनकी कुछ बड़ी खूबियां हैं

  • दमदार इंजन: इनमें अधिक टॉर्क वाला पावरफुल इंजन होता है, जो पथरीले और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चढ़ाई कर लेता है।
  • बेहतर सस्पेंशन: इनका ग्राउंड क्लीयरेंस और सस्पेंशन काफी ज्यादा होता है, जिससे बड़े झटकों का असर राइडर पर कम पड़ता है।
  • सामान ले जाने की क्षमता: लंबी यात्राओं के लिए इनमें सामान (Panniers/Top Box) लोड करने की पर्याप्त जगह और मज़बूत फ्रेम होता है।

5 बेस्ट बाइक

TVS Apache RTX 300सबसे पहले TVS Apache RTX 300 आता है, जो लगभग ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है। इसमें 299.1cc का इंजन है जो 35 hp पावर देता है और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, स्विचेबल ABS और ऑटोमैटिक हेडलैंप जैसे फीचर्स हैं, जो इसे एडवेंचर राइड के लिए सक्षम बनाते हैं।

KTM Adventure 250इसके बाद KTM Adventure 250 है, जो इस लिस्ट में थोड़ा प्रीमियम सेगमेंट में आता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹2.40 लाख है और यह 249cc का इंजन के साथ आता है। इसमें क्विकशिफ्टर, TFT कनेक्टिविटी, ऑफ-रोड ABS और राइड-बाय-वाह जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे लंबी और चुनौतीपूर्ण राइड पर नियंत्रण बेहतर रहता हैHero Xpulse 210

अगर आप और भी बजट-फ्रेंडली विकल्प ढूंढ रहे हैं तो Hero Xpulse 210 एक अच्छा नाम है। यह बाइक ₹1.62 लाख के करीब उपलब्ध होती है और 210cc का इंजन देती है जो लगभग 24 hp की पावर प्रदान करती है। इसमें स्लिपर असिस्ट क्लच, ड्यूल चैनल ABS, LED लाइटिंग और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं, जो रोज़मर्रा की राइड और टूरिंग दोनों के लिए अच्छे हैHonda NX200

Honda NX200 भी एडवेंचर सेगमेंट में एक एंट्री-लेवल मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग ₹1.57 लाख है। यह बाइक Hornet 2.0 के 184.4cc इंजन का उपयोग करती है और ड्यूल चैनल ABS, डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर्स जैसी सुविधाएँ प्रदान करती है, जिससे यह एक भरोसेमंद और आरामदायक विकल्प बनती है।

Suzuki V-Strom SX Suzuki V-Strom SX का नाम आता है, जो Gixxer 250 के 249cc इंजन के साथ आता है और करीब ₹1.98 लाख में मिलता है। इसमें 26 hp की पावर और बेहतर सस्पेंशन सेटअप मिलते हैं। यह बाइक ड्यूल चैनल ABS, ट्यूबलेस टायर्स और अच्छे ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है, जो ऑफ-रोड और लंबी राइड दोनों के लिए उपयुक्त है।

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article