New Renault Duster Launch 2026 : लॉन्च हो गई नई डस्टर! जानें बेस मॉडल और टॉप मॉडल की ऑन-रोड कीमत

नई Renault Duster का फर्स्ट लुक ही यह बताने के लिए काफी है कि कंपनी ने इसकी 'रफ-एंड-टफ' इमेज पर काफी काम किया है। पहले के मुकाबले यह कहीं ज्यादा मस्कुलर और मॉडर्न नजर आती है। SUV वाली असली पहचान इसमें सिग्नेचर बॉक्सी शेप, चौड़े व्हील आर्च और चारों तरफ मोटी बॉडी क्लैडिंग दी गई है, जो इसे एक बेहतरीन ऑफ-रोडर लुक देती है।​​

भारतीय सड़कों पर सालों तक राज करने वाली और मिड-साइज SUV सेगमेंट की पहचान बदलने वाली Renault Duster ने एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर ली है। ऑटोमोबाइल जगत में लंबे समय से चल रहा इंतजार आज खत्म हो गया है, क्योंकि रेनॉल्ट ने आधिकारिक तौर पर अपनी Next-Gen Duster 2026 को भारत में लॉन्च कर दिया है।

New Renault Duster Launch 2026

इस बार रेनॉल्ट ने न केवल फीचर्स, बल्कि अपनी आक्रामक कीमतों से भी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। अब बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Tata Sierra जैसी कद्दावर गाड़ियों से होने वाला है। अगर आप एक दमदार, भरोसेमंद और हाई-टेक SUV की तलाश में हैं, तो आज लॉन्च हुई इस नई डस्टर की खूबियां और फीचर्स आपको जरूर जाननी चाहिए। चाहे आप बजट की तलाश में रहने वाले 'बेस मॉडल' के खरीदार हों या लग्जरी और पावर चाहने वाले 'टॉप-एंड' के शौकीन, नई डस्टर में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है।

End of Feed