2027 में नए अवतार में आएगी MG Windsor EV, मिलेगी बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज

MG Windsor EV की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इस ईवी का मिडलाइफ अपडेट लाने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार नए मॉडल की बैटरी और रेंज में सुधार देखने को मिल सकता है।

MG Windsor EV की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए JSW MG Motor इस ईवी का मिडलाइफ अपडेट लाने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नया मॉडल नए साल यानी 2027 में भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। दरअसल, सितंबर 2024 में लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक कार को ग्राहकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी अभी तक इस ईवी की कुल 85,948 यूनिट की बिक्री कर चुकी है। इतना ही नहीं, इस साल जनवरी से लेकर सितंबर के बीच यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार के रूप में जानी गई। माना जा रहा है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए मॉडल में पहले से बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं।

New MG Windsor EV

2027 में आएगी नई MG Windsor EV

61kWh का मिल सकता है बैटरी पैक

अपकमिंग MG Windsor EV की सबसे बड़ी खासियत इसका नया बैटरी पैक हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें 61kWh की बैटरी दे सकती है। इसे फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पावर, टॉर्क और ड्राइविंग रेंज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

End of Feed