नई Mahindra XUV 3XO EV हुई लॉन्च, कीमत 13.89 लाख रुपए से शुरू

महिंद्रा की XUV 3XO EV भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गई है। इस ईवी को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। नई ईवी की कीमत 13.89 लाख (एक्स‑शोरूम) से शुरू होती है। कार का इस्तेमाल अक्सर घर से निकलने के साथ छोटी दूरियों के लिए करते हैं तो यह ईवी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

Mahindra ने XUV 3XO EV को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह ईवी कंपनी की लोकप्रिय सब‑4‑मीटर SUV XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन है। नई ईवी की कीमत 13.89 लाख (एक्स‑शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी इस कार को कम दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए लेकर आई है। महिंद्रा इस कार के साथ अपने ग्राहकों को एक प्रैक्टिकल और एडवांस्ड इलेक्ट्रिक विकल्प ऑफर करता है।

Mahindra XUV 3XO EV

Mahindra XUV 3XO EV लॉन्च (Photo : Mahindra)

XUV 3XO EV को ग्राहकों के लिए दो वेरिएंट AX5 और AX7L में लाया गया है। AX5 वेरिएंट की कीमत 13.89 लाख रुपए पड़ती है, वहीं AX7L वेरिएंट की कीमत 14.96 लाख रुपए तक जाती है। XUV 3XO EV की डिलीवरी 23 फरवरी से शुरू होगी।

End of Feed