ऑटो न्यूज़

भारत में शुरू हुई नई Kwid Electric की टेस्टिंग, बहुत कम दाम में डस्टर जैसा लुक

New Renault Kwid Electric: रेनॉ की साथी कंपनी डासिया ने कुछ समय पहले ही नई जनरेशन स्प्रिंग ईवी से पर्दा हटाया है। भारत में इसे रेनॉ क्विड इलेक्ट्रिक नाम से लॉन्च किया जाएगा। ये इलेक्ट्रिक कार किफायती होगी जो मिडिल क्लास को टार्गेट करके लॉन्च की जाएगी।

Image

जल्द इलेक्ट्रिक हैचबैक को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रेनॉ क्विड इलेक्ट्रिक जल्द होगी लॉन्च
  • भारत में शुरू हुई ईवी की टेस्टिंग
  • कम कीमत में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार

New Renault Kwid Electric: रेनॉ की सिस्टर कंपनी डासिया ने 2024 स्प्रिंग ईवी से कुछ समय पहले ही पर्दा हटाया है, इसे रेनॉ क्विड ईवी पर तैयार किया गया है। ये स्प्रिंग ईवी की दूसरी जनरेशन है जिसे बड़े बदलावों के साथ पेश किया गया है। एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर ये ईवी लगभग पूरी बदल गई है जो अब बहुत कुछ नई जनरेशन डस्टर जैसी लगने लगी है। सभी जगह एलईडी लाइटिंग के साथ दिखने में नई स्प्रिंग ईवी काफी आकर्षक है। भारतीय मार्केट में ये क्विड इलेक्ट्रिक नाम से लॉन्च की जाएगा जो बहुत सस्ती होगी। अब कंपनी ने देश की सड़कों पर इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इससे साफ होता है कि जल्द इलेक्ट्रिक हैचबैक को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।

जोरदार फीचर्स से लैस

डासिया स्प्रिंग ईवी के साथ बिल्कुल नया डैशबोर्ड मिला है जो साफ तौर पर नई जनरेशन डस्टर से प्रेरित है। ये नए जमाने की होने के साथ-साथ बहुत रगेड अपील भी रखती है। इसमें नया स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल्स और नई जगह लगा इंफोटेनमेंट मिले हैं। कार में एडीएएस दिया गया है जिससे लेन कीपिंग असिस्ट, अडवांस्ड इमरजेंसी ब्रेकिंग और ड्राइवर अटेंशन मॉनिटरिंग सिस्टम मिलते हैं। यहां सामान्य रूप से 2 एयरबैग्स मिले हैं, लेकिन भारत में इसे 6 एयरबैग्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसे एबीएस भी मिला है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी?

नई स्प्रिंग ईवी के साथ पहले जैसा 26.8 किलोवाट-आर बैटरी पैक लगाया गया है जो 45 एचपी ताकत और 65 एचपी ताकत वाली मोटर से लैस है। ये दमदार इलेक्ट्रिक कार है जो 13.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसे 220 किमी तक चलाया जा सकता है। इसकी बड़ी वजह है कि कार का वजन सिर्फ 98 किग्री है। भारतीय मार्केट में लॉन्च हो जाने के बाद रेनॉ क्विड इलेक्ट्रिक का मुकाबला एमजी कॉमेट और टाटा टिआगो ईवी के साथ शुरू हो जाएगा।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article