Mahindra Thar Roxx से हटा पर्दा, 15 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी SUV

New Mahindra Tar Roxx Unveiled: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 5 दरवाजों वाली थार का आधिकारिक नाम घोषित कर दिया है। इसे थार रॉक्स नाम दिया गया है जो 15 अगस्त 2024 को लॉन्च की जाएगी। लुक के मामले में नई थार मौजूदा 3 दरवाजों वाले मॉडल जैसी ही होगी, हालांकि इसके साथ 5 दरवाजे, लंबा व्हीलबेस और केबिन में पहले से काफी ज्यादा जगह मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा ने रखा थार 5 डोर का नाम
  • थार रॉक्स नाम से बिकेगी नई SUV
  • 15 अगस्त को लॉन्च होगी नई थार

New Mahindra Tar Roxx Unveiled: भारत की नामी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी आगामी थार 5 डोर से पर्दा हटा लिया है। पहले जानकारी मिली थी कि इस एसयूवी का नाम थार अर्माडा होगा, लेकिन अब कंपनी ने इसके आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी है। नई महिंद्रा थार के 5 दरवाजों वाले वेरिएंट को थार रॉक्स नाम से लॉन्च किया जाएगा। नई महिंद्रा थार रॉक्स को भारतीय मार्केट में 15 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा। लुक के मामले में नई थार मौजूदा 3 दरवाजों वाले मॉडल जैसी ही होगी, हालांकि इसके साथ 5 दरवाजे, लंबा व्हीलबेस और केबिन में पहले से काफी ज्यादा जगह मिलेगी।

New Mahindra Thar Roxx Unveiled

नई महिंद्रा थार रॉक्स को भारतीय मार्केट में 15 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा

जोरदार ऑफरोडर है थार रॉक्स

नई महिंद्रा थार रॉक्स लुक और स्टाइल में बहुत जोरदार होने के साथ धाकड़ ऑफरोडर भी है। ये एसयूवी शहरी इलाकों के साथ पहाड़ों, रेगिस्तान और ग्रामीण इलाकों के कच्चे रास्तों पर बहुत आसानी से चलाई जा सकती है। इसके साथ गोल एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, गोल फॉगलैंप्स, नई मल्टी स्लैट ग्रिल और फेंडर पर लगे ओआरवीएम दिए गए हैं। इसके अलावा एसयूवी को डुअल टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक फ्रंट डोर हैंडल, फ्रंट कैमरा, सी पिलर पर बॉडी कलर के पिछले डोर हैंडल, चौकोर एलईडी टेललाइट और फॉ स्किड प्लेट्स दिए गए हैं।

End of Feed