ऑटो न्यूज़

भारत में धमाल मचाने आई नई Kia EV9, जबरदस्त लुक और हाइटेक फीचर्स वाली e-SUV

New Kia EV9 GT-Line Launched: किआ इंडिया ने ईवी9 जीटी लाइन वेरिएंट लॉन्च किया है जो दिखने में शानदार है। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। इसके बेहतरीन डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है और नई किआ ईवी9 को देखते ही आप समझ जाएंगे कि कीमत करोड़ रुपये से ज्यादा क्यों है।

Image

इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.3 करोड़ रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई किआ ईवी9 जीटी लाइन हुई लॉन्च
  • 1.30 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • सिंगल चार्ज में 561 किमी तक चलेगी

New Kia EV9 GT-Line Launched: किआ इंडिया ने नई जनरेशन कार्निवल एमपीवी के साथ भारतीय मार्केट में नई ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। कंपनी ने ईवी9 जीटी लाइन वेरिएंट लॉन्च किया है जो दिखने में शानदार है। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। इसके बेहतरीन डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है और नई किआ ईवी9 को देखते ही आप समझ जाएंगे कि कीमत करोड़ रुपये से ज्यादा क्यों है। ये कंपनी की सबसे महंगी तीन कतार वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसे ई-जीएमपी प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

लुक और स्टाइल जबरदस्त

किआ ने नई ईवी9 इलेक्ट्रिक एसयूवी को शानदार लुक और स्टाइल दिया है। इसके अगले हिस्से में आकर्षक लुक वाली ग्रिल और आड़े एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं जो एलईडी डीआरएल से जुड़े हुए हैं। इसके एलईडी टेललैंप्स भी बेहतरीन दिखाई दे रहे हैं, वहीं पिछले हिस्से में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स, चौकोर व्हील आर्चेस और 20-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर इसके बहुत जोरदार एक्सटीरियर दिया गया है जो इसे बहुत आकर्षक बनाता है।

हाइटेक फीचर्स से लोडेड

एक्सटीरियर के साथ-साथ इसका इंटीयिर भी साफ-सुथरी डिजाइन का, लेकिन हाइटेक है। इसके साथ 4 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है और डैशबोर्ड पर चौड़ा स्क्रीन दिया गया है जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गए हैं। इसके अलावा ग्राहकों को एडीएएस सूट भी मिलेगा जिससे 27 से भी ज्यादा ऑटोनोमस ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स इस इलेक्ट्रिक एसयूवी से जुड़ जाते हैं।

सिंगल चार्ज में चलेगी लंबा

किआ इंडिया ने नई ईवी9 जीटी लाइन वेरिएंट के साथ लंबी रेंज वाला दमदार बैटरी पैक मिलता है। कंपनी ने इसके साथ 99.8 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया है जो सिंगल चार्ज में इसे 561 किमी तक रेंज देता है। ये बहुत फुर्तीली एसयूवी है जो डुअल मोटर सेटअप के साथ आती है। दोनों मोटर मिलकर कुल 379 बीएचपी ताकत और 700 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। फास्ट चार्जर की मदद से ये बहुत तेजी से चार्ज होती है और 350 किलोवाट के डीसी चार्जर से सिर्फ 24 मिनट में ही ये 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article