Hyundai Ioniq: ह्यून्दे एक दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी है। भारत में ह्यून्दे की कारों को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत में कंपनी की कारों की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कंपनी की SUV क्रेटा को अपनी जबरदस्त बिक्री की वजह से भारत में सुपरहिट का टैग भी मिल चुका है। भारत में कंपनी की पॉपुलर कारों में से एक, कंपनी की इलेक्ट्रिक कार आयोनिक भी है। हाल ही में कंपनी ने आयोनिक का ऑफ़-रोड वेरिएंट मार्केट में पेश किया है और इसका नाम आयोनिक XRT है। आइये जानते हैं कि इस कार में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
ऑफ रोड के लिए बेहतर फीचर्स
नई ह्यून्दे आयोनिक को विशेष रूप से ऑफ-रोड के लिए तैयार किया गया है। कार में नए बम्पर्स देखने को मिलते हैं जो कार और रफ लुक देते हैं। इसके साथ ही कार के सस्पेंशन सिस्टम में बदलाव किया गया है जिसकी वजह से कार अब पहले से ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है। कार के इंटीरियर की बात करें तो यह बहुत हद तक स्टैण्डर्ड मॉडल जैसा ही है।
कितनी है ताकत
नई ह्यून्दे आयोनिक XRT, ड्यूल मोटर ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम है। फिलहाल कंपनी द्वारा आयोनिक XRT की पावरट्रेन को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। स्टैण्डर्ड मॉडल में 84 किलोवाट की बैटरी देखने को मिलती है और यह मॉडल 321 हॉर्सपावर और 605nm का टॉर्क जनरेट करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ह्यून्दे जल्द ही भारत में आयोनिक का नया फेसलिफ्ट वेरिएंट पेश कर सकती है। फिलहाल भारतीय मार्केट में कार का पुराना वेरिएंट ही मौजूद है जिसकी शुरुआती कीमत 46 लाख रुपये है।
