Tata Electric Cars: भारत में इलेक्ट्रिक कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। भारतीय कस्टमर्स काफी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ रहे हैं। भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट में टाटा का पलड़ा सबसे ज्यादा भारी है। देश की इलेक्ट्रिक कारों में टाटा मोटर्स की 68% की हिस्सेदारी है। टाटा द्वारा पंच ईवी, टिगोर ईवी, टिआगो और कर्व ईवी जैसी कारें ऑफर की जाती हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि टाटा अब अपनी कारों की बैटरी खरीदने के लिए चीन की ओक्टिलियन पावर सिस्टम नामक कंपनी से संपर्क कर रही है।
चीनी कंपनी के पास क्यों पहुंची टाटा
इकॉनोमिक टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार टाटा अब चीन की ओक्टिलियन पावर सिस्टम नामक कंपनी से अपनी कारों के लिए बैटरी खरीदेगी। दरअसल टाटा की कारों में परफॉरमेंस से संबंधित कुछ दिक्कतें देखने को मिल रही थी। वर्तमान में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों में लगी बैटरी का निर्माण टाटा ऑटो-कॉम्प सिस्टम्स के द्वारा किया जाता है।
टाटा मोटर्स, सबसे कीमती
हाल ही में टाटा मोटर्स को दुनिया की टॉप 10 सबसे वैल्युएबल कार निर्माता कंपनी में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का नाम आता है। आने वाले समय में टाटा द्वारा हैरियर के साथ ही सफारी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो ओक्टिलियन पावर सिस्टम्स से खरीदी हुई बैटरी के साथ लॉन्च की जाने वाली टाटा की पहली कार कर्व होगी।
