ऑटो न्यूज़

Hyundai Venue का नया E+ वेरिएंट हुआ लॉन्च, और कम कीमत पर मिलेगी इलेक्ट्रिक सनरूफ

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यून्दे की कारों को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ह्यून्दे वेन्यू भारत में कंपनी कि पॉपुलर कारों में से एक है। हाल ही में कंपनी ने 8.23 लाख रूपए की शुरुआती कीमत पर ह्यून्दे वेन्यू के नए E+ वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। आइये जानते हैं कि आपको इस वेरिएंट में क्या कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं।

Image

Hyundai Venue का नया E+ वेरिएंट हुआ लॉन्च, और कम कीमत पर मिलेगी इलेक्ट्रिक सनरूफ

Photo : Times Now Digital

Hyundai Venue: हाल ही में दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यून्दे ने अपनी पॉपुलर SUVs में से एक, वेन्यू का नया E+ वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। यह वेरिएंट मार्केट में पहले से मौजूद कार के E और S वेरिएंट्स के बीच स्लॉट किया जाएगा। इस वेरिएंट के लॉन्च होने के बाद यह सनरूफ वाला वेन्यू का सबसे किफायती होगा। भारत में इस वेरिएंट को 8.23 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इस तरह यह वेरिएंट वेन्यू के बेस वेरिएंट, E से 29,000 रुपये ज्यादा महंगा है। ह्यून्दे की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है और वेन्यू भी कंपनी कि सबसे पॉपुलर कारों में से एक है।

इंजन ऑप्शन

वेन्यू के नए E+ वेरिएंट में श्रीफ एक ही इंजन ऑप्शन उपलब्ध है। कार का यह मॉडल 1.2 लीटर के कप्पा पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाएगा। इस इंजन को एक 5 स्पीड मैन्युअल गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। नए वेरिएंट में कोई खास मैकेनिकल बदलाव देखने को नहीं मिलते और कार में लगा इंजन 82 हॉर्सपावर और 113.8nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

अन्य फीचर्स

ह्यून्दे वेन्यू का नया E+ वेरिएंट सबसे किफायती सनरूफ वाला वेरिएंट तो है ही साथ ही इसमें बहुत से धाकड़ फीचर्स भी दिए गए हैं। जैसे, कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है और इसमें एक TFT मल्टी-स्क्रीन डिस्प्ले (MID) लगा हुआ है। साथ ही कार में सेफ्टी के लिए 65 एयरबैग, दिन के साथ-साथ रात में काम करने वाले IRVM, ESC और हिल स्ट्रार्ट कण्ट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article