नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट की टेस्टिंग भारत में हुई शुरू, जल्द लॉन्च होगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 6, 2023, 08:12 PM IST

Maruti Suzuki बहुत जल्द New Generation Swift हैचबैक भारत में लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। ये कार बड़े बदलावों के साथ मार्केट में आएगी जिसे आधुनिक फीचर्स के अलावा नया इंजन मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई स्विफ्ट की टेस्टिंग भारत में शुरू
  • कई बड़े बदलावों के साथ आएगी कार
  • नया दमदार इंजन भी मिल सकता है

New Generation Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी जल्द ही भारत में नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अब इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है और हाल में इसे भारतीय सड़कों पर देखा गया है। ताजा रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नई स्विफ्ट के साथ 1.2-लीटर दमदार पेट्रोल इंजन मिल सकता है। भारतीय मार्केट में नई जनरेशन कार को मारुति सुजुकी स्विफ्ट के नाम से 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है।

New Gen Swift Spotted Testing In India

्विफ्ट के साथ 1.2-लीटर मदार पेटरोल ंज मिल सक है

दिखने में कितनी बदली

नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट दिखने में काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके बाद प्रोजेक्टर सेटअप और एलईडी डीआरएल की बारी आती है। टोक्यो मोटर शो में दिखाई गई स्विफ्ट को एडीएएस दिया गया है, हालांकि भारतीय मार्केट में इस फीचर को पेश किए जाने की संभावना सिर्फ टॉप मॉडल के साथ है। कुल मिलाकर ये कार दिखने में अब तक की सबसे खूबसूरत स्विफ्ट कही जा रही है। नई स्विफ्ट हैचबैक को मिलेगा नया इंजन!

End of Feed