ऑटो न्यूज़

सिट्रॉएन ने बढ़ाई हालिया लॉन्च इलेक्ट्रिक सी3 की कीमत, जानें कितने बढ़े दाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 6, 2023, 05:26 PM IST

Citroen India ने हालिया लॉन्च eC3 की कीमत में 11,000 रुपये तक इजाफा कर दिया है। अब इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की शुरुआती कीमत 11.61 लाख रुपये हो गई है। टॉप मॉडल की कीमत 12.79 लाख तक जाती है।

Image

कंपनी ने इसे चार वेरिएंट्स - लिव, फील, फील वाइब पैक और फील डुअल टोन वाइब पैक में पेश किया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन ईसी3 के दाम में बढ़ोतरी
  • 11,000 रुपये तक महंगी हुई कार
  • 11.61 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Citroen eC3 Price Hike: सिट्रॉएन इंडिया को सी3 हैचबैक का इलेक्ट्रिक वेरिएंट ईसी3 लॉन्च किए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। अब कंपनी ने त्योहारी सीजन में इस इलेक्ट्रिक कार के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 11,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इसे चार वेरिएंट्स - लिव, फील, फील वाइब पैक और फील डुअल टोन वाइब पैक में पेश किया है। दाम बढ़ने के बाद कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.61 लाख रुपये हो गई है, टॉप मॉडल की कीमत 12.79 लाख रुपये तक जाती है। इसका सीधा मुकाबला टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टिआगो ईवी से होने वाला है, हालांकि ये इससे कुछ महंगी है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

सिट्रॉएन ई-सी3 ईवी के साथ 29.2 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है, इसकी मदद से सिंगल चार्ज में 320 किमी तक कार को चलाया जा सकता है। कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 57 पीएस ताकत और 143 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है। 6.8 सेकंड में ही 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने वाली ये ईवी 107 किमी/घंटा टॉप स्पीड पर चलाई जा सकती है। कंपनी का दावा है कि डीसी फास्ट चार्जर से करीब 1 घंटे में कार की बैटरी 10-80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।

घरेलू चार्जर से कितना टाइम

घर में लगे 15 एंपियर पावर सॉकेट की मदद से करीब 10 घंटे में कार की बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ई-सी3 के साथ कुछ फीचर्स अलग से दिए गए हैं। इनमें फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी और 35 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल हैं। बता दें कि बतौर इलेक्ट्रिक कार इसमें ना इंजन है ना गियरबॉक्स, ऐसे में गियर लीवर की जगह ड्राइव सिलेक्टर स्विच दिए गए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article