2024 Kia Carnival MPV Launched: किआ इंडिया ने त्योहारी सीजन शुरू होते ही नई कार्निवल एमपीवी भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी है। प्रीमियम कैटेगिरी की इस कार को 63.90 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। ग्राहक नई जनरेशन कार्निवल को लिमोजिन और लिमोजिन प्लस वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं, वहीं आने वाले महीनों में कंपनी इसकी डिलीवरी ग्राहकों को देना शुरू कर देगी। बता दें कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इस एमपीवी के लिए बुकिंग लेना शुरू किया है और अब तक इसे करीब 2,800 ग्राहकों ने बुक कर लिया है।
हाइटेक फीचर्स से लोडेड केबिन
किआ ने कार्निवल एमपीवी की नई जनरेशन को खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं। इसके केबिन में डुअल सिंगल पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो 12.3-इंच के डिस्प्ले, अगली पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड रियर डोर, 360 डिग्री सराउंड कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, तीन जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12 स्पीकर्स वाला प्रीमियम म्यूजिक सिस्टम और लेवल 2 एडीएएस सूट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये हाइटेक फीचर्स हैं जो इस एमपीवी को बहुत आरामदायक और सेफ बनाते हैं।
एक्सटीयिर और इंजन धाकड़
नई किआ कार्निवल को बदला हुआ चेहरा मिला है जिसमें नई ग्रिल, वर्टिकल एलईडी हेडलैंप्स, एल शेप के एलईडी डीआरएल, कंट्रास्ट कलर की स्किड प्लेट्स, पिछले हिस्से में एलईडी लाइट बार, नए अलॉय व्हील्स, नई रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना जैसे बदलाव शामिल हैं। हालांकि इसमें कंपनी ने कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। इसके साथ पहले वाला 2.2-लीटर डीजन इंजन दिया गया है जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये दमदार इंजन 197 बीएचपी ताकत और 440 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
