ऑटो न्यूज़

Mahindra ने दिखाई BE 6e और XEV 9e Teased की झलक, दिखने में दोनों ही जोरदार

Mahindra BE 6e And XEV 9e Teased: 26 नवंबर 2024 को महिंद्रा बिल्कुल नई बीई 6ई और एक्सईवी 9ई शोकेस करने वाली है जिसकी कीमत की घोषणा भी इसी दिन की जाएगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक्सईवी 9ई के केबिन की झलक हाल में दिखाई थी, अब कंपनी ने इस दोनों इलेक्ट्रिक कारों का स्टाइल और डिजाइन भी दिखा दिया है।

Image

आने वाले कुछ ही समय में महिंद्रा कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा बीई 6ई और एक्सईवी 9ई
  • 26 नवंबर को भारत में होंगी पेश
  • कंपनी ने दिखाई दोनों की झलक

Mahindra BE 6e And XEV 9e Teased: महिंद्रा पेट्रोल-डीजल के अलावा अब इलेक्ट्रिक कार मार्केट में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारियां पूरी कर चुकी है। आने वाले कुछ ही समय में महिंद्रा कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है। 26 नवंबर 2024 को महिंद्रा बिल्कुल नई बीई 6ई और एक्सईवी 9ई शोकेस करने वाली है जिसकी कीमत की घोषणा भी इसी दिन की जाएगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक्सईवी 9ई के केबिन की झलक हाल में दिखाई थी, अब कंपनी ने इस दोनों इलेक्ट्रिक कारों का स्टाइल और डिजाइन भी दिखा दिया है। इसके डैशबोर्ड को तीन स्क्रीन मिले हैं जो इसे लगभग पूरी तरह घेरे हुए हैं।

हाइटेक फीचर्स से लोडेड

महिंद्रा एक्सईवी 9ई के केबिन को बीई6 की तरह ही बनाया गया है जो ट्रिपल डिजिटल स्क्रीन से लोडेड है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में महिंद्रा ने इसका कॉन्सेप्ट मॉडल शोकेस किया था। कंपनी ने इसे हाइटेक केबिन दिया है जिसमें नई महिंद्रा इलुमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील और नया इंफिनिटी लोगो मिले हैं। इसके अलावा कार को कांच की छत दी गई है जो बड़े साइज की है और कार के पिछले हिस्से तक पहुंचती है। महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी देने वाली है।

एक्सयूवी.ई9 कॉन्सेप्ट पर तैयार

महिंद्रा एक्सईवी 9ई को एक्सयूवी.ई9 कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है जो एक कूपे एसयूवी है। इसके साथ हाइटेक फीचर्स के अलावा दमदार बैटरी पैक मिलेगा जिसकी कोई भी जानकारी अब तक महिंद्रा ने उपलब्ध नहीं कराई है। एक्सईवी 9ई के साथ कई अन्य इलेक्ट्रिक कारें भी महिंद्रा जल्द भारत में लॉन्च करेगी। इसमें थार.ई भी शामिल है जिसका कॉन्सेप्ट मॉडल कुछ समय पहले ही पेश किया गया है। लुक और स्टाइल में ये नेक्स्ट लेवल है और मार्केट में आते ही ये कार धमाल मचाने वाली है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article