कल लॉन्च होने वाली है 2025 Honda Amaze, डाउन पेमेंट की कर लीजिए व्यवस्था

2025 Honda Amaze Launch Tomorrow: कंपनी ने नई सेडान का नया टीजर भी जारी कर दिया है और ये डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके अलावा डीलरशिप लेवल पर इस कॉम्पैक्ट सेडान की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। दो दिन बाद लॉन्च हो रही ये किफायती सेडान पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कल लॉन्च होगी नई जनरेशन अमेज
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही सेडान
  • डीलरशिप लेवल पर शुरू हुई बुकिंग

2025 Honda Amaze Launch Tomorrow: होंडा इंडिया कल यानी 4 दिसंबर को भारत में नई जनरेशन अमेज लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने नई सेडान का नया टीजर भी जारी कर दिया है और ये डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके अलावा डीलरशिप लेवल पर इस कॉम्पैक्ट सेडान की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। दो दिन बाद लॉन्च हो रही ये किफायती सेडान पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है। होंडा ने नई जनरेशन अमेज को हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है जिसमें एडीएएस भी शामिल है। कंपनी नई अमेज के केबिन को भी ताजा अंदाज देगी और इसके साथ कई नए और अपडेटेड कम्फर्ट फीचर्स मिलेंगे।

New Generation Honda Amaze Launch Tomorrow

होंडा कल यानी 4 दिसंबर को भारत में नई जनरेशन अमेज लॉन्च करने वाली है

एक्सटीरियर को क्या मिला

हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी डिजायर से सीधा मुकाबला करने वाली नई जनरेशन अमेज दिखने में जोरदार है। इसके साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और इससे जुड़े डीआरएल, नई ग्रिल पर क्रोम वर्क, एलईडी फॉग लाइट्स नया बंपर दिया गया है। नई कार की साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसी ही नजर आ रही है, लेकिन यहां भी नए मशीन्ड अलॉय व्हील्स मिले हैं जो कार को हर एंगल से ताजा लुक देते हैं। पिछले हिस्से की बात करें तो इसे बहुत कुछ होंडा सिटी जैसा लुक दिया गया है। वैसे ही लुक वाले एलईडी टेललाइट्स, पिछला बंपर, शार्कफिन एंटीना इसमें आता है।

End of Feed