ऑटो न्यूज़

Skoda Kushaq का नया और सस्ता वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, दमदार इंजन वाली SUV

Skoda Kushaq New Variant: स्कोडा इस एसयूवी का नया वेरिएंट लाने वाली है जो 1.5-लीटर टीएसआई इंजन के साथ और भी सस्ते दाम पर मिलेगा। इसके बाद ये दमदार इंजन के साथ फुल पैसा वसूल एसयूवी बन जाएगी। बता दें कि स्कोडा कुशक की कुल डिमांड में 85 फीसदी 1.0-लीटर के लिए आती है, ऐसे में 1.5-लीटर वेरिएंट की बिक्री भी बढ़ने की उम्मीद है।

Image

स्कोडा इस एसयूवी का नया वेरिएंट लाने वाली है जो 1.5-लीटर टीएसआई इंजन के साथ और भी सस्ते दाम पर मिलेगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आ रहा स्कोडा कुशक का वेरिएंट
  • 1.5-लीटर इंजन वाली है एसयूवी
  • कम दाम पर देश में लॉन्च होगा

Skoda Kushaq New Variant: स्कोडा ऑटो इंडिया ने हाल में नई काइलैक कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करके मार्केट में खलबली मचा दी है। अब कंपनी इसे अपनी मौजूद कुशक एसयूवी से अलग दिखाने के लिए कुशक का नया और सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। स्कोडा इस एसयूवी का नया वेरिएंट लाने वाली है जो 1.5-लीटर टीएसआई इंजन के साथ और भी सस्ते दाम पर मिलेगा। इसके बाद ये दमदार इंजन के साथ फुल पैसा वसूल एसयूवी बन जाएगी। बता दें कि स्कोडा कुशक की कुल डिमांड में 85 फीसदी 1.0-लीटर के लिए आती है, ऐसे में 1.5-लीटर वेरिएंट की बिक्री भी बढ़ने की उम्मीद है।

कितनी बदली कुशक और स्लाविया

स्कोडा इंडिया ने कुशक एसयूवी को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। 2024 स्कोडा कुशक तीन वेरिएंट्स - एक्टिव, एंबिशन और स्टाइल में पेश की गई है। ये एसयूवी 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ आई है। इंजन विकल्पों के साथ ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन चुन सकते हैं। कुल मिलाकर दमदार इंजन के साथ स्मूद ड्राइव के लिए तीन गियरबॉक्स के विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं। ये काफी दमदार एसयूवी है जो अपने परफॉर्मेंस के लिए देशभर में पॉपुलर है।

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री

स्कोडा ने 2023 की चौथी तिमाही में ही इन दोनों कारों को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। कुछ समय पहले ही कुशक और स्लाविया के टॉप मॉडल्स को कंपनी ने इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और एंबिएंट फुटवेल लाइटिंग दी है। इसके अलावा कंपनी फिलहाल एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रही है जिसे अगले साल भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी ज्यादा जानकारी मिलते ही हम आपको बताएंगे। हाल में स्कोडा ने नई काइलैक कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में लॉन्च की है जिसके साथ इस सेगमेंट में कंपनी की एंट्री हो गई है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article