ऑटो न्यूज़

कल लॉन्च होने वाली है 2025 Honda Amaze, डाउन पेमेंट की कर लीजिए व्यवस्था

2025 Honda Amaze Launch Tomorrow: कंपनी ने नई सेडान का नया टीजर भी जारी कर दिया है और ये डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके अलावा डीलरशिप लेवल पर इस कॉम्पैक्ट सेडान की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। दो दिन बाद लॉन्च हो रही ये किफायती सेडान पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है।

Image

होंडा कल यानी 4 दिसंबर को भारत में नई जनरेशन अमेज लॉन्च करने वाली है

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कल लॉन्च होगी नई जनरेशन अमेज
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही सेडान
  • डीलरशिप लेवल पर शुरू हुई बुकिंग

2025 Honda Amaze Launch Tomorrow: होंडा इंडिया कल यानी 4 दिसंबर को भारत में नई जनरेशन अमेज लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने नई सेडान का नया टीजर भी जारी कर दिया है और ये डीलरशिप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके अलावा डीलरशिप लेवल पर इस कॉम्पैक्ट सेडान की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। दो दिन बाद लॉन्च हो रही ये किफायती सेडान पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है। होंडा ने नई जनरेशन अमेज को हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है जिसमें एडीएएस भी शामिल है। कंपनी नई अमेज के केबिन को भी ताजा अंदाज देगी और इसके साथ कई नए और अपडेटेड कम्फर्ट फीचर्स मिलेंगे।

एक्सटीरियर को क्या मिला

हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी डिजायर से सीधा मुकाबला करने वाली नई जनरेशन अमेज दिखने में जोरदार है। इसके साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और इससे जुड़े डीआरएल, नई ग्रिल पर क्रोम वर्क, एलईडी फॉग लाइट्स नया बंपर दिया गया है। नई कार की साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसी ही नजर आ रही है, लेकिन यहां भी नए मशीन्ड अलॉय व्हील्स मिले हैं जो कार को हर एंगल से ताजा लुक देते हैं। पिछले हिस्से की बात करें तो इसे बहुत कुछ होंडा सिटी जैसा लुक दिया गया है। वैसे ही लुक वाले एलईडी टेललाइट्स, पिछला बंपर, शार्कफिन एंटीना इसमें आता है।

नई जनरेशन का अलग स्वैग

होंडा की सबसे सस्ती सेडान अमेज भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जाती है। अब कंपनी इसकी नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है जिसे भारत में जनवरी 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। तीसरी पीढ़ी की होंडा अमेज लॉन्च होते ही मौजूदा सेकेंड जनरेशन की जगह लेगी, इसकी बिक्री 2018 से भारतीय मार्केट में जारी है। सूत्रों की मानें तो नई जनरेशन अमेज को उसी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिसपर नई होंडा सिटी और एलिवेट आधारित है। सेडान के आकार को लेकर इसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि ये पहले से ज्यादा व्हीलबेस के साथ आ सकती है।

कितनी बदलेगी नई अमेज

होंडा कार्स इंडिया नई जनरेशन अमेज को ताजा लुक देने के अलावा इसके केबिन में भी बड़े बदलाव करने वाली है। विदेशों में बिकने वाली होंडा की एंट्री लेवल सेडान से इसका स्टाइल और डिजाइन प्रेरित होगा, सेकेंड जनरेशन भी बहुत कुछ होंडा अकॉर्ड जैसी नजर आती है। कुल मिलाकर मौजूदा जनरेशन को कुछ कॉस्मैटिक बदलाव देकर मार्केट में उतारा जाएगा। केबिन की बात करें तो इसे रिफ्रेश करने के लिए नई अपहोल्स्ट्री, डैशबोर्ड का ताजा लुक और नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

कितना दमदार होगा इंजन

नई जनरेशन होंडा अमेज के साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने का अनुमान है। ये इंजन 90 एचपी ताकत और 110 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, कंपनी ने इसे 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए हैं। लॉन्च के बाद देश में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, ह्यून्दे ऑरा और टाटा टिगोर से होने वाला है। मारुति सुजुकी ने 6.79 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर नई जनरेशन डिजायर लॉन्च कर दी है जिसका सीधा मुकाबला अमेज से है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article