New Gen Honda Amaze: हाल ही में जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट-सेडान, अमेज (Honda Amaze) का तीसरी जनरेशन का मॉडल लॉन्च किया है। इस कार को 8 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसका टॉप मॉडल खरीदने के लिए आपको 10.90 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि कार का डिजाईन और इंटीरियर नया है लेकिन कार का इंजन और अन्य बहुत सी चीजें अभी भी पिछली जनरेशन के मॉडल जैसी ही हैं जिस वजह से कार में कुछ खास बड़ा बदलाव देखने नहीं मिलता है। लेकिन नई अमेज में आपको 5 ऐसे फीचर्स (Honda Amaze Features) जरूर मिलते हैं जो इसे सेगमेंट में सबसे अलग और खास बनाते हैं। आइये जानते हैं ये 5 फीचर्स क्या हैं।
पैडल शिफ्टर
नई होंडा अमेज (New Gen Honda Amaze) के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट में आपको पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं। यह एक ऐसा फीचर है जो भारत के कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट से अभी तक गायब था। नई वाली अमेज (New Honda Amaze) भारत में मौजूद इकलौती कॉम्पैक्ट-सेडान है जो अपने प्राइस रेंज में यह फीचर ऑफर कर रही है।
ग्राउंड क्लीयरेंस
नई होंडा अमेज में आपको 172mm का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। भारतीय कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में होंडा अमेज सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार बन चुकी है। इस सेगमेंट की अन्य कारों में आपको इतना जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को नहीं मिलता है। अमेज के बाद सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगोर है।
लेन कैमरा
नई होंडा अमेज में आपको लेन वॉच कैमरा फीचर भी देखने को मिलता है। जब भी आप टर्न इंडिकेटर देते हैं या फिर कार को रिवर्स गेयर में डालते हैं तो यह कैमरा एक्टिवेट हो जाता है। इस कैमरे की बदौलत आपको टाइट स्पेस में कार मोड़ने में आसानी होगी।
रिमोट इंजन स्टार्ट फीचर
नई वाली अमेज में आपको रिमोट इंजन स्टार्ट फीचर भी दिया गया है। आप चाहें तो कार की चाभी के रिमोट में मौजूद बटन की मदद से कार के इंजन को स्टार्ट कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, यह फीचर सिर्फ और सिर्फ कार के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले मॉडल्स में ही देखने को मिलता है।
ADAS भी तो है
होंडा की नई नवेली अमेज में आपको ADAS फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। हालांकि ये लेवल 1 ADAS है और इसमें कोलिजन मिटीगेशन ब्रेकिंग सिस्टम (CMBS), एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, रोड डिपार्चर मिटिगेशन और लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम।
