थार और जिम्नी के पसीने छुड़ा देगी ये नई SUV, पूरा खानदान एक साथ इसमें बैठ जाएगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 11:33 AM IST

महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी 5-डोर के साथ मार्केट में एक और 5 दरवाजों वाली SUV लॉन्च होने वाली है. फोर्स गुरखा के लंबे मॉडल को हाल में टेस्टिंग के दौरान कंपनी की डीलरशिप पर देखा गया है, इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • डीलरशिप पर दिखी फोर्स गुरखा 5-डोर
  • भारत में लॉन्च को तैयार है ये नई SUV
  • इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव नहीं

Force Gurkha 5 Door: भारतीय मार्केट में लंबे समय से 5 दरवाजों वाली मारुति सुजुकी जिम्नी का इंतजार हो रहा है, वहीं महिंद्रा भी 5 दरवाजों वाली थार की पेशकश बहुत जल्द कर सकती है. लेकिन इन दोनों की टेंशन बढ़ाने एक और 5 डोर ऑफ-रोड SUV बाजार में आने वाली है जिसका नाम फोर्स गुरखा है. इन तीनों गाड़ियों को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है. हाल में फोर्स गुरखा 5 डोर कंपनी की डीलरशिप पर नजर आई है जिससे साफ होता है कि इसे बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा.

2023 Force Gurkha 5 Door SUV Spotted Ahead Of Launch

ोर गुरखा 5 डीरशि िस हो ि बह जल ॉन कि जाएगा.

SUV में क्या नया, क्या पुराना

पांच दरवाजों वाली नई फोर्स गुरखा दिखने में इसके 3-डोर मॉडल जैसी ही है, चाहे अगला हिस्सा हो, हेडलाइट हो, स्नॉर्कल हो, बंपर्स हों या फिर टेललाइट्स हों. सब मौजूदा गुरखा जैसा ही है. इस दमदार ऑफ रोडर में अब 3 की जगह पांच दरवाजे दिए जाएंगे और इसके साथ नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिले हैं जो ऑल टेरेन टायर्स से लैस हैं. गुरखा की लंबाई बढ़ने के बाद स्वाभाविक रूप से इसका व्हीलबेस बढ़ा है जिससे बीच की कतार वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह बन गई है.

End of Feed