ऑटो न्यूज़

अब सड़कों पर दिखने लगेगी New BYD eMax 7, डीलरशिप पहुंचने लगी MPV

New BYD eMax 7 MPV: नई ईमैक्स 7 एमपीवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये है। अब कंपनी की डीलरशिप पर ये कार पहुंचना शुरू हो गई है, यानी ये जल्द सड़कों पर दिखने लगेगी। कंपनी ने ईमैक्स 7 को दो वेरिएंट - प्रीमियम और सुपीरियर में लॉन्च किया है, ये दोनों ही 6 और 7-सीटर लेआउट में पेश किए गए हैं।

Image

कंपनी की डीलरशिप पर ये कार पहुंचना शुरू हो गई है, यानी ये जल्द सड़कों पर दिखने लगेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • BYD eMax 7 डीलरशिप पहुंचना शुरू
  • 26.90 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • अब सड़कों पर दिखने लगेगी ये MPV

New BYD eMax 7 MPV: चीन की वाहन निर्माता बीवायडी ने हाल में नई प्रीमियम एमपीवी भारत में लॉन्च की है। नई ईमैक्स 7 एमपीवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये है। अब कंपनी की डीलरशिप पर ये कार पहुंचना शुरू हो गई है, यानी ये जल्द सड़कों पर दिखने लगेगी। कंपनी ने ईमैक्स 7 को दो वेरिएंट - प्रीमियम और सुपीरियर में लॉन्च किया है, ये दोनों ही 6 और 7-सीटर लेआउट में पेश किए गए हैं। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 29.90 लाख रुपये तक जाती है। इसे आकर्षक स्टाइल और डिजाइन में तैयार किया गया है जो पतली ग्रिल, पतले हेडलैंप्स और स्पोर्टी बंपर से साथ होता है।

हाइटेक फीचर्स से लोडेड

बीवायडी ईमैक्स 7 एमपीवी के साथ कंपनी ने हाइटेक फीचर्स की भरमार दी है। केबिन पर नजर डालें तो इसे तीन कतार वाली सीटिंग व्यवस्था दी गई है, यही वजह है कि इसके बीच में अब कैप्टन सीट्स मिली हैं। ये 7-सीटर लेआउट में भी आई है, यानी बीच के हिस्से में बेंच सीट्स मिलेंगी। फीचर्स की बात करें तो 12.8-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन के साथ एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, 5.0-इंच एमआईडी, एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स, पावर अडजस्टेबल और फोल्डिंग विंग मिरर्स, 6-वे अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पीएम 2.5 एयर फिल्टर और एक टच पर पावर विंडो ऑपरेशन दिए गए हैं।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

बीवायडी ने नई ईमैक्स 7 की सेफ्टी पर भी बहुत ध्यान दिया है और इसके साथ 6 एयरबैग्स, टीपीएमएस, एबीएस के साथ ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एमपीवी के साथ 71.8 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो 201 बीएचपी ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ईमैक्स 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 55.4 किलोवाट-आर का बैटरी पैक दिया गया है जो 161 बीएचपी ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि बड़े बैटरी पैक के साथ ये सिंगल चार्ज में 530 किमी तक चलती है, वहीं छोटे बैटरी पैक की रेंज 420 किमी है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article