नई ग्रिल और दमदार लुक के साथ सड़कों पर दिखी नई ब्रेजा, देखें लीक हुई तस्वीरें!

अगर आप भी इस साल की नई Brezza 2026 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) नए अवतार में सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आई है। आइए जानते हैं कि नई ब्रेजा में क्या खास होने वाला है।

देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक, मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) नए अवतार में सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आई है। जी हां, 2026 मॉडल की मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट (Maruti Brezza Facelift) की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं, जिससे इस गाड़ी के लुक और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में एसयूवी के फ्रंट और रियर डिजाइन में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं, जो इसे पहले से ज्यादा दमदार और प्रीमियम लुक दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि नई ब्रेजा में क्या खास होने वाला है।

Brezza 2026

दमदार फ्रंट और नया बंपर डिजाइन

लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, नई ब्रेजा के फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी ग्रिल में किया गया है। इसमें नई मैट्रिक ग्रिल देखने को मिल रही है, जो गाड़ी को एक आक्रामक और मॉडर्न लुक देती है। साथ ही, इसके फ्रंट और रियर बंपर (Bumper) को भी पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। बंपर पर स्किट प्लेट्स को और ज्यादा स्पष्ट किया गया है, जो इसकी एसयूवी पहचान को मजबूत करते हैं। हेडलाइट्स और टेललाइट्स के डिजाइन में भी मामूली बदलाव की उम्मीद है, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाएंगे।

End of Feed