Bajaj Pulsar NS400Z अब नए TFT डिस्प्ले के साथ लॉन्च, कीमत 1.90 लाख रुपये

बजाज ऑटो ने अपनी फ्लैगशिप बाइक Pulsar NS400Z को नए फीचर्स के साथ पेश किया है। अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो बजाज ऑटो के इस अपडेटेड मॉडल को चेक कर सकते हैं।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी फ्लैगशिप बाइक Pulsar NS400Z को नए फीचर्स के साथ अपडेट कर दिया है। कंपनी ने अपडेटेड मॉडल की कीमत 1.90 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके अलावा बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। अपडेटेड बाइक की कीमत मौजूदा स्टैंडर्ड NS400Z से करीब 4,000 ज्यादा है।

Pulsar NS400Z

Pulsar NS400Z नए फीचर्स के साथ हुई लॉन्च

5-इंच TFT डिस्प्ले में मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स

नई Bajaj Pulsar NS400Z में कंपनी ने 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। यही डिस्प्ले बजाज अपनी दूसरी Pulsar बाइक्स में भी धीरे-धीरे पेश कर रही है। इस TFT कंसोल के जरिए राइडर को कई कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसमें Google Maps मिररिंग की सुविधा दी गई है, जिससे राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन में मदद मिलती है। इसके अलावा, म्यूजिक को मैनेज करने और जरूरी डॉक्यूमेंट स्टोर करने का विकल्प भी मिलता है। बाइक में लैप टाइमर भी दिया गया है, जो खासतौर पर राइडिंग के दौरान काम का साबित हो सकता है। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटुथ का इस्तेमाल किया गया है।

End of Feed