इस इलेक्ट्रिक कार के साथ मिलेगा सेगमेंट का सबसे बड़ा टचस्क्रीन, 11 सितंबर को लॉन्च

new mg windsor touchscreen: एमजी मोटर इंडिया ने 11 सितंबर को लॉन्च हो रही नई विंडसर इलेक्ट्रिक कार का नया टीजर जारी किया है। इसमें ईवी का 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नजर आया है जो सेगमेंट में सबसे बड़ा है। इससे पहले बड़े साइज की पैनोरमिक सनरूफ दिखाई गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • MG Windsor का नया टीजर जारी
  • सेगमेंट का सबसे बड़ा टचस्क्रीन मिला
  • 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

New MG Windsor Touchscreen: एमजी 11 सितंबर को भारत में नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करने वाली है जिसका केबिन कंपनी ने टीज कर दिया है। नए टीजर में इस एमजी विंडसर के साथ मिला सेगमेंट का सबसे बड़ा 15.6—इंच का टचस्क्रीन दिखा है। इससे पहले बड़े साइज की पैनोरमिक सनरूफ दिखाई गई थी। फोटो को देखते ही समझ आ गया है कि नई विंडसर ईवी का केबिन बहुत खूबसूरत है और प्रीमियम भी है। यहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं।

MG Windsor EV Touchscreen Infotainment System

नए टीजर में इस एमजी विंडसर के साथ मिला सेगमेंट का सबसे बड़ा 15.6-इंच का टचस्क्रीन दिखा है

फीचर्स से लोडेड केबिन

डैशबोर्ड पर नजर डालें तो विंडसर ईवी को 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक टेलगेट दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी कार को बहुत जोरदार बनाया गया है। इसे 6 एयरबैग्स, ईसीएस, टीपीएमएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिले हैं। बतौर प्रीमियम कार, अनुमान लगाया जा रहा है कि ईवी के साथ अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है, इस फीचर से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स कार से जुड़ते हैं। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed