Tata Curvv EV Delivery Begins: टाटा ने कुछ समय पहले ही नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है जिसकी डिलीवरी अब ग्राहकों को मिलना शुरू हो गई है। नई कर्व ईवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 21.99 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने शानदार स्टाइल और डिजाइन के साथ नई ईवी को देश में पेश किया है जो दिखने में वाकई बहुत खूबसूरत है। नई टाटा कर्व ईवी को कंपनी ने नई डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है जो आने वाली कारों में भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कर्व ईवी को खूब सारे हाइटेक फीचर्स भी दिए गए हैं।
एक्सटीरियर में कैसी है ईवी
टाटा मोटर्स ने अपनी बिल्कुल नई कर्व ईवी को आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ पतले एलईडी हेडलैंप्स, बोल्ड स्टाइल की ग्रिल और खूबसूरत चेहरा दिया गया है जो इसका अगला हिस्सा शानदार बनाते हैं। कूपे स्टाइल की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के पिछले हिस्से में झुकती हुई छत मिलती है, वहीं साइड प्रोफाइल को शानदार बनाने के लिए यूनीक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके पिछले हिस्से में पतले एलईडी टेल लाइट्स दिए गए हैं जो पूरे पिछले हिस्से को घेरते दिखाई दिए हैं।
फीचर्स से लोडेड है केबिन
नई टाटा कर्व ईवी के केबिन में साफ-सुथरा, लेकिन स्पोर्टी लुक वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसके सेंटर में बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है जो लेटेस्ट कनेक्टिविटी से लैस है। यहां खूब सारी जानकारी मिलती है और सहूलियत के हिसाब से ईवी का स्टीयरिंग भी मल्टी फंक्शनल है। कार को मिले बाकी फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, नई चाबी, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन शामिल हैं। सेफ्टी की बात करें तो 6 एयरबैग्स, ईएसपी, ऑटो होल्ड, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक्स और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स ईवी को मिले हैं।
सिंगल चार्ज में चलेगी लंबा
टाटा मोटर्स की बाकी इलेक्ट्रिक कारों की तरह नई कर्व ईवी को भी स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज वेरिएंट में पेश किया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट को 45 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 502 किमी तक रेंज देता है। दूसरी तरफ लॉन्ग रेंज वेरिएंट के साथ 55 किलोवाट-आर का बैटरी पैक मिलता है जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर 585 किमी तक चलाया जा सकता है। एक्टिव प्लेटफॉर्म पर बनी ये इलेक्ट्रिक एसयूवी नई पीढ़ी के बैटरी पैक से लोडेड है जो अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। बता दें कि डीसी चार्जर की मदद से 15 मिनट में ही इसे 150 किमी रेंज तक के लिए चार्ज किया जा सकता है।
