नई MG Windsor को मिलेंगे 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, जल्द लॉन्च होगी

New MG Windsor Alloy Wheels: चुनिंदा डीलर्स ने विंडसर की अनाधिकारिक बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इससे पहले बड़े साइज की पैनोरमिक सनरूफ दिखाई गई थी। फोटो को देखते ही समझ आ गया है कि नई विंडसर ईवी का केबिन बहुत खूबसूरत है और प्रीमियम भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी विंडसर को मिलेंगे 18 इंच व्हील्स
  • डायमंड कट अलॉय व्हील्स वाली नई EV
  • 11 सितंबर 2024 को देश में होगी लॉन्च

New MG Windsor Alloy Wheels: एमजी 11 सितंबर को भारत में नई विंडसर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसके नए अलॉय व्हील्स की झलक दिखाई है जो 18 इंच के डायमंड कट व्हील्स हैं। चुनिंदा डीलर्स ने विंडसर की अनाधिकारिक बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इससे पहले बड़े साइज की पैनोरमिक सनरूफ दिखाई गई थी। फोटो को देखते ही समझ आ गया है कि नई विंडसर ईवी का केबिन बहुत खूबसूरत है और प्रीमियम भी है। यहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं।

MG Windson 18 Inch Diamond Cut Alloy Wheels

पनी ने इसके नए अलॉय व्हील्स की झलक दिखाई है जो 18 इंच के डायमंड कट व्हील्स हैं

फीचर्स से लोडेड केबिन

डैशबोर्ड पर नजर डालें तो विंडसर ईवी को 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक टेलगेट दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी कार को बहुत जोरदार बनाया गया है। इसे 6 एयरबैग्स, ईसीएस, टीपीएमएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिले हैं। बतौर प्रीमियम कार, अनुमान लगाया जा रहा है कि ईवी के साथ अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है, इस फीचर से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स कार से जुड़ते हैं। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed