ऑटो न्यूज़

Hyundai Creta का Night Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें कितनी स्पेशल है नई SUV

Hyundai Creta Night Edition Launched: नई जनरेशन ह्यून्दे क्रेटा एसयूवी भारत में खूब पसंद की जा रही है और अब कंपनी ने इसका नाइट एडिशन लॉन्च कर दिया है। नई क्रेटा नाइट एडिशन की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.51 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 20.15 लाख रुपये तक जाती है।

Image

Hyundai Creta Night Edition की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.51 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा नाइट एडिशन हुआ लॉन्च
  • 14.51 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • दिखने में स्टैंडर्ड मॉडल से खूबसूरत

Hyundai Creta Night Edition Launched: ह्यून्दे इंडिया ने क्रेटा एसयूवी का नाइट एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.51 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 20.15 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन वर्जन को एक्सटीरियर और इंटीरियर में स्टैंडर्ड जैसा ही बनाया गया है, हालांकि नाम के हिसाब से ये एसयूवी पूरी तरह ब्लैक थीम पर तैयार की गई है। क्रेटा का नाइट एडिशन एस ओ और एसएक्स ओ वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इसे ब्लैक ग्रिल, ब्लैक लोगो और ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ लाल ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं।

कितना स्पेशल है नाइट एडिशन

ह्यून्दे क्रेटा नाइट एडिशन की स्किड प्लेट्स, रूफ रेल्स, सी-पिलर गार्निश, स्पॉइलर और ओआरवीएम को पूरी तरह ब्लैक्ड आउट ट्रीटमेंट दिया गया है। केबिन पर नजर डालें तो पूरी तरह ब्लैक थीम पर तैयार इंटीरियर को ब्रास कलर से फिनिश किया गया है। इसके साथ गियर लीवर और लेदर सीट्स पर भी ब्रास कलर की तुरपाई दी गई है। काले रंग वाले इस एडिशन को अलग से 5,000 रुपये देकर टाइटन ग्रे मैट पेंट स्कीम में भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा काली छत के लिए 15,000 रुपये और देने होंगे। कुल मिलाकर दिखने में ये बहुत खूबसूरत है।

कितना दमदार है इंजन

2024 ह्यून्दे क्रेटा के साथ तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं, इनमें पहले से मिल रहे 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। एसयूवी को नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो लेटेस्ट जनरेशन वर्ना में भी मिला है। पहले के दोनों इंजन क्रमशः 113 बीएचपी और 114 बीएचपी ताकत बनाते हैं, वहीं इनके साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईवीटी और 6-सपीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिले हैं। टर्बो पेट्रोल इंजन काफी दमदार है और 157 बीएचपी के साथ 253 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ सिर्फ 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन दिया है।

सेफ्टी फीचर्स भी जोरदार

नई क्रेटा एसयूवी को लेवल 2 एडीएएस के अलावा डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 19 कनेक्टेड फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और ऐसे ही कई हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने नई एसयूवी की मजबूती पर भी खासा ध्यान दिया है और इसकी बॉडी पहले से कहीं ज्यादा कठोर हो गई है। इन फीचर्स के साथ आई 2024 ह्यून्दे क्रेटा में यात्रा करना अब लोगों के लिए पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होने वाला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article