MG Windsor EV Indulge Edition भारत में लॉन्च, नए कलर और प्रीमियम फीचर्स से है लैस

JSW MG Motor India ने भारतीय ग्राहकों के लिए Windsor EV का नया Indulge Edition लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल में ग्राहकों को एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव नजर आएंगे।

JSW MG Motor India ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Windsor EV का नया Indulge Edition लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.89 लाख रुपये रखी गई है। इस नए एडिशन में कंपनी ने एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए हैं। इसमें नया गोल्डन कलर, प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए खास स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, यह एडिशन केवल 38 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है।

Windsor EV Indulge Edition

Windsor EV Indulge Edition भारत में लॉन्च (Photo: mg motor)

Windsor EV Indulge Edition में क्या है नया?

Windsor EV Indulge Edition में नया ‘Shadow Gold’ एक्सटीरियर कलर दिया गया है। इसके साथ ब्लैक फिनिश वाले 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो कार को स्पोर्टी लुक देते हैं। कार के पीछे की क्वार्टर ग्लास पर ‘Indulge’ बैजिंग दी गई है। इसके अलावा, इसमें पहले की तरह LED लाइटिंग, बॉडी क्लैडिंग, ऑल-ब्लैक रूफ और ब्लैक ORVMs मिलते हैं।

End of Feed