ऑटो न्यूज़

Nexon EV को पछाड़ फिर बेस्ट सेलर बनी MG Windsor EV, फीचर्स से लोडेड केबिन

New MG Windsor Best Seller EV: नई विंडसर लगातार दूसरे महीने टाटा नैक्सॉन ईवी को पछाड़ बेस्ट सेलर इलेक्ट्रिक कार बनी है। कंपनी ने नवंबर 2024 में इस कार की कुल 3144 यूनिट बेची हैं। एमजी विंडसर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

Image

कंपनी ने नवंबर 2024 में इस कार की कुल 3144 यूनिट बेची हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी विंडसर ईवी बनी बेस्ट सेलर
  • नवंबर 2024 में बिकीं 3144 यूनिट
  • 9.99 लाख रुपये है शुरुआती दाम

New MG Windsor Best Seller EV: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की नई विंडसर ईवी देश में काफी पसंद की जा रही है। नई विंडसर लगातार दूसरे महीने टाटा नैक्सॉन ईवी को पछाड़ बेस्ट सेलर इलेक्ट्रिक कार बनी है। कंपनी ने नवंबर 2024 में इस कार की कुल 3144 यूनिट बेची हैं। एमजी विंडसर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। ईवी की कीमत के अलावा अपको 3.5 लाख रुपये बैटरी के किराए के लिए चुकाने होंगे अगर आप सालाना 50,000 किमी तक गाड़ी चलाते हैं। एमजी ने इसे बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम के अंतर्गत पेश किया है जिससे कार की कीमत बहुत आकर्षक हो गई है। अक्टूबर 2024 में एमजी विंडसर की कुल 3,116 यूनिट बिकी थीं जो इस कंपनी की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से भी ज्यादा है।

वॉइस कंट्रोल वाली सनरूफ

ये इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर चार रंगों - टर्किश ग्रीन, पर्ल व्हाइट, क्ले बेज और स्टारबर्स्ट ब्लैक में उपलब्ध है। इसे बड़े साइज की वॉइस कंट्रोल वाली पैनोरमिक सनरूफ और 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार का इंटीरियर लग्जरी कारों जैसा है जहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं।

फीचर्स से लोडेड केबिन

डैशबोर्ड पर नजर डालें तो विंडसर ईवी को 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक टेलगेट दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी कार को बहुत जोरदार बनाया गया है। इसे 6 एयरबैग्स, ईसीएस, टीपीएमएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिले हैं। विंडसर ईवी के साथ अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है, इस फीचर से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स कार से जुड़ते हैं।

सिंगल चार्ज में चलेगी लंबा

एमजी ने नई विंडसर ईवी के साथ 38 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया है जो 134 बीएचपी ताकत और 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक कार 331 किमी तक चलाई जा सकती है। एमजी विंडसर को चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं जिनमें डील ईको, ईको प्लस, नॉर्मल और स्पोर्ट दिए गए हैं। कुल मिलाकर इस कीमत पर ये बहुत जोरदार इलेक्ट्रिक कार बनकर उभरी है।

सेफ्टी में लाजवाब है ये ईवी

एमजी विंडसर ईवी के साथ 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस जैस हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। कार को ब्लैक ब्रोन्ज स्कीम का केबिन और एंबिएंट लाइटिंग भी मिली है। अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के अंतर्गत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स कार से जुड़ जाते हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article