MG Windsor का केबिन पहली बार आया नजर, देखते ही समझ जाएंगे कितनी होगी कीमत

MG Windsor Interior Teased: एमजी ने नई विंडसर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का नया टीजर जारी किया है। इसमें केबिन की झलक पहली बार दिखाई गई है। कंपनी जल्द भारत में इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है जो दिखने में सुंदर है। यहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी विंडसर ईवी का केबिन हुटा टीज
  • हाइटेक फीचर्स से लोडेड दिखा इंटीरियर
  • पिछले हिस्से में मिलीं रिक्लाइनर सीट्स

MG Windsor Interior Teased: एमजी मोटर इंडिया सितंबर 2024 में संभवतः नई विंडसर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने पहली बार इस ईवी के इंटीरियर का टीजर जारी कर दिया है। फोटो को देखते ही समझ आ गया है कि नई विंडसर ईवी का केबिन बहुत खूबसूरत है और प्रीमियम भी है। यहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं। कार को ब्लैक ब्रोन्ज स्कीम का केबिन और एंबिएंट लाइटिंग भी मिली है।

MG Windsor EV Cabin Teased

नई विंडसर ईवी का केबिन बहुत खूबसूरत और प्रीमियम है

फीचर्स से लोडेड केबिन

डैशबोर्ड पर नजर डालें तो विंडसर ईवी को 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक टेलगेट दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी कार को बहुत जोरदार बनाया गया है। इसे 6 एयरबैग्स, ईसीएस, टीपीएमएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिले हैं। बतौर प्रीमियम कार, अनुमान लगाया जा रहा है कि ईवी के साथ अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है, इस फीचर से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स कार से जुड़ते हैं। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed